IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया और पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की कमर तोड़ दी। बांग्लादेश ने शुरुआत में ही तीन विकेट झटक लिए हैं। जिसमें लिटन दास ने एक खतरनाक कैच पकड़कर विराट कोहली को आउट कर दिया।
लिटन दास ने लगाई लंबी छलांग, कोहली भी रह गए दंग
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और शिखर धवन 8वें ओवर में आउट हो गए। जिसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली खेल रहे थे कि अचानक 11वें ओवर में शाकिब अल हसन ने रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। वहीं इसी ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली ने एक दमदार शॉट खेला और गेंद हवा में तेज रफ्तार से गई लेकिन अचानक बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने भागकर लंबी छलांग लगाई और एक हाथ में कैच पकड़ लिया। इसे कैच को देखकर विराट कोहली भी हैरान हो गए और दो मिनट तक क्रीज पर ही खड़े रहे।
https://twitter.com/SubirParida/status/1599294567832256512
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास (c), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (w), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन
और पढ़िए – ‘वो निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप में जाने वाले हैं’…विश्वकप 2023 को लेकर DK ने दिया बड़ा बयान
IND vs BAN Head to Head in ODI
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के वनडे में कुल 35 बार आमने सामने हुई (जिन मैचों के नतीजे आए)। इसमें भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 30 बार भारतीय क्रिकेट टीम ने बाजी मारी जबकि सिर्फ 5 वनडे में बांग्लादेश ने भारत को हराया है। भारतीय टीम 4 बार बांग्लादेश में सीरीज खेलने गई है जिसमें से उसे तीन बार जीत हासिल हुई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines