हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: पहले टेस्ट के लिए वसीम जाफर ने चुनी इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को दी जगह

विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test Wasim Jaffer

नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच बुधवार को पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मैचों की ये टेस्ट सीरीज महत्वपूर्ण होगी। यदि टीम इंडिया इस सीरीज के एक भी मैच में हारती है तो उसे थोड़ी मुश्किल हो सकती है। बहरहाल, पहले मैच को लेकर टीम इंडिया ने कमर कस ली है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के कोच वसीम जाफर ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है।

और पढ़िए – IND vs BAN: ‘पुजारा को उप कप्तान के रूप में देखकर हैरान…’, मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल

अश्विन, पटेल और यादव को दी जगह

जाफर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर्स को जगह दी है। जाफर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, उमेश यादव और मोहम्मद सिरज को जगह दी है। हालांकि जाफर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई कारण नहीं दिया है, लेकिन पिच को देखते हुए शायद उन्होंने सही निर्णय लिया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1602659902832676866

जानिए कैसा है पिच का मिजाज

जहूर अहमद चौधरी नेशनल स्टेडियम, चटोग्राम की पिच स्पिनरों के लिए अनुकूल है। आयोजन स्थल पर खेले गए पिछले पांच टेस्ट के आधार पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 365 रहा है। औसत कुल स्कोर 274 के आसपास रहा है। टॉस जीतने वाले लगभग सभी कप्तानों ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। हालांकि, केवल 40% टीमों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीता। अब तक जहूर अहमद चौधरी नेशनल स्टेडियम ने 23 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है। हालांकि, भारत ने इस वेन्यू पर केवल दो टेस्ट मैच खेले हैं। 2007 में खेला गया मैच ड्रॉ और 2010 में खेला गया एक टेस्ट भारत ने जीता था। टीम इंडिया इस वेन्यू पर 12 साल बाद मुकाबला खेलेगी।

विज्ञापन

IPL 2023 Mini Auction के लिए 405 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, बेन स्टोक्स, शाकिब अल हसन समेत ये स्टार खिलाड़ी शामिल

https://twitter.com/WasimJaffer14/status/1602642085391499271

विज्ञापन

पहले टेस्ट के लिए वसीम जाफर की प्लेइंग XI:

केएल राहुल
शुभमन गिल
चेतेश्वर पुजारा
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
ऋषभ पंत (wk)
रविचंद्रन अश्विन
अक्षर पटेल
कुलदीप यादव
उमेश यादव
मोहम्मद सिराज

और पढ़िए – LPL 2022: चोटिल होने से पहले आजम खान ने एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो

https://twitter.com/BCCI/status/1602636406685564929

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola