IND vs BAN: बांग्लादेश टूर पर गई टीम इंडिया को एक के बाद एक झटके लग गए हैं। बुधवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया 5 रन से मैच हार गई। इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवा दी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश 2-0 से आगे हो गई है। इस मैच के बाद टीम की हर तरफ आलोचना हो रही है, इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने टीम के खराब प्रदर्शन पर तंज कसा है।
और पढ़िए – IND vs BAN: रोहित शर्मा के मुरीद हुए Suryakumar Yadav, जुझारू पारी देख कह दी ये बड़ी बात
भारत की हार पर वीरेंद्र सहवाग ने कही ये बात
भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है और सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं इससे पहले टीम को न्यूजीलैंड के दौरे पर भी हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने आखिरी बार वर्ल्ड कप भी 2011 में जीता था ऐसे में टीम के प्रदर्शन को लेकर सहवाग ने क्रिप्टों का सहारा लेकर तंज कसा है। उन्होंने टीम मेनेजमेंट को जागने और इस पर गहन विचार करने की ओर भी इशारा किया है। सहवाग ने ट्वीट में कहा है कि ‘क्रिप्टोस से भी तेज गिर रही है अपनी परफॉर्मेंस यार, अब जागने और सोचने की जरूरत’
और पढ़िए – ‘हाथ में टांके लगे थे, उसने इंजेक्शन लिए और….’ मैच के बाद कोच ने रोहित शर्मा को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
भारत हाफ फिट खिलाड़ियों को अफोर्ड नहीं कर सकती- रोहित शर्मा
वहीं हार के बाद रोहित ने कहा कि- शायद खिलाड़ी बहुत ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं। यह ऐसी चीज है जिसे हमें एनसीए में अपनी टीम के साथ बैठना होगा और उनके वर्कलोड पर नजर रखने की कोशिश करनी होगी। रोहित ने कहा- भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हाफ फिट खिलाड़ियों को अफोर्ड नहीं कर सकता।
बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 271 रनों का टार्गेट दिया जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम पत्तों की तरह बिखर गई हालांकि अंत में 9वें नंबर पर उतरे रोहित शर्मा ने खूब प्रयास किया लेकिन वह भी फेल रहे। हालांकि उन्होंने 50 रनों की तूफानी पारी खेली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
41 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 8वां विकेट गिरा, तिलक के बाद अक्षर पटेल भी हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines