IND vs BAN: टी 20 वर्ल्ड कप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच अहम मैच जारी है। पहले खेलते हुए भारत ने 20 ओवर के बाद बोर्ड पर 184 रन बनाए हैं। भारत के लिए केएल राहुल ने 590 और विराट कोहली ने 64 रनों की जरूर पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 30 रनों को योगदान दिया। टीम के लिए रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित-राहुल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने पारी संभाली और टीम को 184 तक पहुंचाया। कोहली के बल्ले से 6 चौके चौर 1 छक्का भी निकला। विराट की इस पारी में सिर्फ 1 आया, जो बेहद खूबसूरत था, इस छक्के को देख आप भी विराट के दीवाने हो जाएंगे।
विराट ने लगाया खूबसूरत छक्का
दरअसल, बांग्लादेश की तरफ से महूमद हसन 19वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की अंतिम गेंद थी और क्रीज पर विराट थे। ओवर पिच गेंद गिरते ही विराट ने तीर की तरह सीधा गेंदबाज के ऊपर से long on पर छक्का जड़ दिया। इस शॉट में कोहली ने जबरदस्त टाइमिंग दिखाई। छक्के को देख गेंदबाज भी हैरान रह गया।
बांग्लादेश के खिलाफ विराट ने टी-20 इंटरनेशनल करियर की 36वीं फिफ्टी कंपलीट की है। इसके साथ ही विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने महेला जयवर्धन को पछाड़ा है।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: बारिश रुकते ही रंग में लौटी टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 रन से हराया
ये हैं दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत– केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), आर अश्विन, मो. शमी, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।
बांग्लादेश– नजमुल होसैन, लिटन दास, शाकिब अल हसन, अफीफ होसैन, नूरुल हसन, मोसदेक होसैन, यासिर अली, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद और शरीफुल इस्लाम।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
29 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
47 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines