IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 271 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने नाबाद शतक ठोका। उन्होंने 83 गेंद में 100 रनों की अहम पारी खेली। इस दौरान 8 चौके, 4 छक्के ठोके।
इस मैच में भारत की तररफ से गेंदबाज उमरान मलिक ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने गेंद से कहर बरपाते हुए बल्लेबाज नजमुल शांन्तो का स्टंप उखाड़ दिया। फिर सेट बल्लेबाज Mahmudullah को बाउंसर पर फंसाया।
उमरान मलिक की गेंद पर Mahmudullah ने स्लिप के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की थी, जिसमें वह नाकाम रहे और केएल राहुल ने एक हाथ से डाइव लगाकर कमाल का कैच पकड़ा।
और पढ़िए – IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, तीन खिलाड़ी अंतिम वनडे से हुए बाहर
47वें ओवर में आउट हुए Mahmudullah
दरअसल, उमरान मलिक टीम इंडिया की तरफ से पारी का 47वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने 77 रन पर बल्लेबाजी कर रहे Mahmudullah को केएल राहुल के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट कराया। केएल राहुल ने कमाल का कैच पकड़ा है। देखिए वीडियो
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1600445804535513088?s=20&t=9OZffDo2H713tAGLbwvT9Q
और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘ट्रक खींचो…,’ इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज को शोएब अख्तर का सुझाव
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश की प्लेइंग 11
नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
4 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines