---विज्ञापन---

IND vs BAN: नो बॉल है…शाकिब-अल-हसन से भिड़ गए विराट कोहली, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को खेले गए मुकाबले में किंग कोहली ने अपना जलवा दिखाया। वह टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए। कोहली ने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ ये मुकाम हासिल किया। हालांकि मैदान पर एक बार फिर उनका […]

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को खेले गए मुकाबले में किंग कोहली ने अपना जलवा दिखाया। वह टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए। कोहली ने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ ये मुकाम हासिल किया। हालांकि मैदान पर एक बार फिर उनका रौद्र अवतार देखने को मिला।

16वें ओवर में दिखा नजारा

ये नजारा 16वें ओवर की छठी गेंद पर देखने को मिला। हसन महमूद ने जैसे ही कोहली को गेंद डाली, ये बॉल उछाल लेते हुए बाउंसर बन गई। कोहली ने इस बॉल को स्क्वेयर लेग की ओर खेलने की कोशिश की, बॉल को बाउंसर होता देख कोहली का दिमाग चकरा गया वह बॉल को खेलते ही बोले- ये नो बॉल होनी चाहिए। कोहली इस बात का इशारा कर आगे बढ़ रहे थे कि अचानक उनके सामने शाकिब अल हसन आ गए।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IND vs BAN: क्या लौट आया पुराना विराट…? हर्षा भोगले के सवाल का कोहली ने दिया मजेदार जवाब

 

---विज्ञापन---

https://twitter.com/Alishahbaz_7/status/1587737428965597184

---विज्ञापन---

कोहली से भिड़ चुके शाकिब अंपायर से कुछ कहने लगे। फिर कोहली ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि ये नो बॉल है, इसके बाद शाकिब ने भी उनसे बहस करने लगे। हालांकि फिर दोनों हंसे और पीठ थपथपाते हुए आगे बढ़ गए। अंपायर इरास्मस ने इसे ओवर की दूसरी बाउंसर मानते हुए नो-बॉल करार दे दिया। अगली बॉल पर फ्री हिट थी, लेकिन कार्तिक लेग बाय का एक ही रन ले सके। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में नो बॉल को लेकर आवाज उठा चुके हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Pro Kabaddi League 2022: कांटे की टक्कर में यू मुंबा और तेलुगु टाइटन्स को 40-37 से हराया

टीम इंडिया की 5 रन से जीत

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 5 रन से जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। विराट कोहली ने नाबाद 64 रन का योगदान दिया, जबकि केएल राहुल ने शानदार फिफ्टी जमाई। मैच के दौरान आई बारिश की वजह से डीएलएस मेथड से 16 ओवर में 151 रन का टार्गेट दिया गया। बांग्लादेश की टीम 6 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। इस मैच में जीत के बाद टीम इंडिया 6 पॉइंट लेकर टॉप पर पहुंच गई है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से 6 नवंबर को होगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 02, 2022 07:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola