नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है। कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे में चोट के चलते तीसरे वनडे से बाहर हैं। उनके टेस्ट सीरीज खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं दीपक चाहर और कुलदीन सेन भी चोट के चलते बाहर हैं। इस बीच खबर है कि बंगाल के अनकैप्ड सलामी बल्लेबाज और भारत A के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन चटोग्राम में भारत की टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
इंडिया A के कप्तान हैं ईश्वरन
ईश्वरन वर्तमान में सिलहट में हैं, जहां उन्होंने बांग्लादेश ए के खिलाफ दो अनाधिकारिक टेस्ट मैचों के दौरान भारत ए का नेतृत्व किया। उन्होंने अपनी दो पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोके और 141-157 के स्कोर बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। इससे पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के तहत रांची में सर्विसेज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सेंचुरी ठोक डाली थी। पिछले तीन मैचों में शतक ठोकने वाले इस इन फॉर्म बल्लेबाज की टीम इंडिया में एंट्री तय मानी जा रही है। बांग्लादेश में उनकी शानदार बल्लेबाजी ने भारत ए को एक पारी और 123 रनों से जीत हासिल करने में मदद मिली।
और पढ़िए – IND vs BAN 3rd ODI: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच? यहां देखें चटगांव का लाइव वेदर अपडेट
टीम में शामिल होने के लिए तैयार
ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, ईश्वरन टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं। वह ढाका प्रीमियर लीग सर्किट में नियमित रूप से भाग लेते रहे हैं। ईश्वरन के लिए बांग्लादेशी परिस्थितियां अजनबी नहीं हैं। इस साल उन्होंने बांग्लादेश की 50 ओवर की क्लब प्रतियोगिता में प्राइम बैंक का प्रतिनिधित्व किया था। ईश्वरन इससे पहले पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा थे।
मौजूदा फॉर्म में बैक-अप विकल्प दे सकते हैं
दिसंबर 2013 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण करने के बाद वह पिछले तीन वर्षों में रेड-बॉल सलामी बल्लेबाजों के मामले में भारत की अगली पंक्ति में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 134 पारियों में 45.33 के औसत से 5576 रन ठोके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ 233 रन रहा है। उन्होंने 2018-19 में शानदार रणजी ट्रॉफी सीजन के बाद इंडिया-ए की रैंकिंग में प्रवेश किया, जब उन्होंने 95.66 की औसत से 861 रन बनाए। जबकि 2019-20 में उनका फॉर्म गिर गया। जहां उन्होंने 17.20 पर सिर्फ 258 रन बनाए। केएल राहुल और शुभमन गिल के चटोग्राम में पहले टेस्ट में ओपनिंग करने की संभावना है। ईश्वरन मौजूदा फॉर्म में बैक-अप विकल्प दे सकते हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN 3rd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच आज, फ्री में ऐसे देख सकेंगे लाइव
रोहित शर्मा को अंतिम रिपोर्ट का इंतजार
चयनकर्ता दूसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा के बाएं हाथ के अंगूठे में लगी चोट पर बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रोहित बुधवार को घर वापस मुंबई पहुंचे और बीसीसीआई द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ से मिले। टीम प्रबंधन मीरपुर में 22 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले उनके फिट होने की उम्मीद कर रहा है। दो मैचों की सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
27 mins agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
3 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
4 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
4 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines