IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में चायनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाज की। उन्होंने पांच विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को भी फंसाया।
कुलदीप ने शाकिब को स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया, जिस गेंद पर शाकिब आउट हुए वह कमाल की थी। गेंद गिकर ऑफ स्टंप पर टर्न हुई और बल्ले से ऐज लेते हुए सीधा स्लिप में मौजूद विराट कोहली के पास गई। विराट ने भी कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की और शाकिब अल हसन को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
कुलदीप यादव ने इस तरह दिया शाकिब को गच्चा
दरअसल, कुलदीप यादव भारत के लिए पहली पारी में 25वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने शाकिब अल हसन को गच्चा दे दिया। शाकिब ने कुछ कदम निकालकर गेंद को गली की दिशा में धकेलकर 1 रन लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद पड़कर बाहर की तरफ गई और बैट से ऐज लग गया। इसके बाद स्लिप में खड़े विराट कोहली ने एक आसान कैच पकड़ लिया।
पहली पारी में कुलदीप ने लिए 5 विकेट
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रन के स्कोर पर समेटा। कुलदीप यादव भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज के खाते में तीन, जबकि उमेश यादव और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला। कुलदीप यादव ने मुश्फिकर रहीम, शाकिब अल हसन, नुरुल हसन, तैजुल इस्लाम और इबादत हुसैन को आउट किया था।
और पढ़िए – IND vs BAN: शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा शतक, भारतीय टीम ने घोषित की पारी
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट का स्कोरकार्ड
टीम इंडिया ने पहली पहली पारी में 404 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रन पर आल आउट कर दिया। इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 254 रन की बढ़त हासिल कर ली हैं। अब टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines