Sara Tendulkar IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश की टीम की अच्छी शुरुआत रही लेकिन उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करवाई। इस मैच में हार्दिक पांड्या की चोट से जहां भारतीय फैंस और टीम की टेंशन बढ़ गई। वहीं मैच के बीच सचिन तेंदुलकर की बेटी और सोशल मीडिया सेंसेशन सारा तेंदुलकर भी स्टैंड में नजर आईं। फिर क्या सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और शुभमन गिल से लोगों ने मजे लेना शुरू कर दिए। वहीं भारत की बैटिंग के दौरान सारा तेंदुलकर खुद भी शुभमन के एक सिक्स पर चीयर करती नजर आईं।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल को रिलेट किया जाता है। हालांकि, कभी भी दोनों की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा गया। पर सोशल मीडिया पर जैसे भी सारा की कोई हरकत होती है वैसे ही लोग शुभमन पर कमेंट करने लगते हैं। अब पुणे में भी जैसे ही मैच के दौरान सारा दिखीं सोशल मीडिया शुभमन गिल के लिए एक से बढ़कर एक झक्कास मीम्स बनने लगे। उसी दौरान गिल ने जब बिजॉय का कैच पकड़ा तो सोशल मीडिया पर और हलचल मची और सारा की फोटोज वायरल होने लगीं।
यह भी पढ़ें:- अर्जुन तेंदुलकर ने टी20 टूर्नामेंट में झटके 7 विकेट, फिर भी सचिन तेंदुलकर के बेटे पर उठा बड़ा सवाल
https://twitter.com/sumityou50/status/1715003362851328133
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
इस दौरान कई मीम्स सामने आए और ज्यादातर फैंस ने शुभमन गिल को लेकर एक्स पर पोस्ट किए। कई लोगों ने इस प्रकार का पोस्ट किया कि सारा शुभमन को सपोर्ट करने पहुंची हैं। इस दौरान सारा एक काली टीशर्ट पहने इंसान के साथ बैठी दिखीं। कुछ लोगों ने उन्हें गिल का बेस्ट फ्रैंड भी बताया। ऐसी ही कई मीम्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
https://twitter.com/cricket_st92798/status/1714966122083254586
https://twitter.com/pavankalyan9_/status/1714965704397709453
यह भी पढ़ें:- ‘What A Catch…!’ केएल राहुल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, Video देख आप भी कहेंगे वाह
गिल का दूसरा मैच
शुभमन गिल वर्ल्ड कप 2023 से पहले डेंगू से पीड़ित हो गए थे। पहले दो मैच में वह बाहर रहे थे। उसके बाद तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी वापसी हुई थी। हालांकि, वहां गिल सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। यह वर्ल्ड कप में उनका दूसरा मुकाबला है। अब देखना होगा कि गिल बांग्लादेश के खिलाफ क्या कमाल कर पाते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines