IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया 5 रन से हार गई। कप्तान रोहित शर्मा ने चोटिल होने के बाद भी मैच जिताने का भरकस प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। रोहित भले ही मैच नहीं जिता पाए हों, लेकिन उन्होंने 51 रनों की तूफानी पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया। दिनेश कार्तिक भी रोहित के फैन हो गए हैं।
दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा की तारीफ
रोहित शर्मा की तूफानी पारी और खेल के प्रति उनका जुनून देख दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है। दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा के जज्बे की तारीफ की है। मैच के बाद क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान कार्तिक ने कहा, रोहित शर्मा ने काफी साहस भरा काम किया। उन्हें स्क्रीन पर देखकर काफी अच्छा लगा।’
और पढ़िए – IND vs BAN: रोहित शर्मा के मुरीद हुए Suryakumar Yadav, जुझारू पारी देख कह दी ये बड़ी बात
दिनेश कार्तिक ने अपने बयान में कहा कि ‘रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं और उन्होंने दिखाया कि देश के लिए खेलने के क्या मायने उनके लिए हैं। उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने कोशिश तो काफी अच्छी की, लेकिन आखिर में बेहतर टीम ने जीत हासिल की।’
रोहित शर्मा ऐसे हुए थे चोटिल
आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश की पारी के दूसरे ही ओवर में स्लिप में कैच लेते समय चोटिल हुए थे। इस दौरान उनके हाथ से खून निकलने लगा था। लिहाजा वह तुरंत मैदान से बाहर गए थे। हॉस्पिटल में उनका स्कैन भी कराया गया था, रोहित के ओपनिंग नहीं करने से लक्ष्य का पीछा करते हुए जब भारतीय टीम मुश्किल में पड़ गई थी। जब भारत के पास कोई बल्लेबाज नहीं बचा तो 9वें नंबर पर रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए।
दूसरे वनडे में 5 रन से हारी टीम इंडिया
रोहित शर्मा ने शुरू में थोड़ा समय लिया, लेकिन फिर बड़े शॉट खेले और 28 गेंदों में नाबाद 51 रन जड़ दिए। इस- तूफानी पारी में भारतीय कप्तान रोहित ने 5 छक्के और 3 चौके लगाये, लेकिन रोहित के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद टीम को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अंतिम दो गेंद में 12 रन चाहिए थे, रोहित ने पांचवी गेंद पर छक्का जड़ा था, लेकिन अंतिम गेंद वह मिस कर गए। इस तरह टीम इंडिया 5 रन से मुकाबला हार गई।
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
54 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines