IND vs BAN: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में करारी हार का सामना करना पड़ा है, रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया 1 विकेट से हार गई, भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश का आखिरी विकेट नहीं ले पाई और टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।
रन ज्यादा नहीं थेः रोहित शर्मा
मैच हारने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि ‘यह एक बहुत करीबी मैच था। हमने मैच में वापसी भी कर ली थी, लेकिन हमारी बल्लेबाजी बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी, हालांकि हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और विरोधी टीम को आखिर तक दवाब में बनाए रखा और मैच को बिल्कुल आखिर तक ले गए, अगर हम पूरे मैच को देखें तो हमने अच्छी गेंदबाजी की थी और आखिरी के कुछ ओवरों में हमने विकेट भी हासिल किए थे, हम समय-समय पर विकेट लेते रहे, लेकिन हमारे पास ज्यादा रन नहीं थे, इसलिए मैच नहीं बचाया जा सका।’
हम ऐसे खेल के आदि हो चुके हैं
रोहित शर्मा ने कहा कि ‘ अगर मैच में 30-40 रन और होते तो हम मैच बचा सकते थे, केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने अच्छी बल्लेबाजी की अगर वह थोड़ा और टिकते तो हम अच्छे स्कोर तक पहुंच सकते थे। लेकिन दुर्भाग्य से हमने बीच में विकेट गंवाए और वापसी करना आसान नहीं है, वहीं पिच थोड़ी चुनौतीपूर्ण थी, गेंद ज्यादा टर्न कर रही थी, ऐसे में हमारे बल्लेबाजों को यह समझना था कि हमें कैसे खेलना है। हम कोई बहाना नहीं बनाना चाहते लेकिन हम इस प्रकार की परिस्थितियों के आदी हो चुके हैं।’
रोहित शर्मा ने कहा कि ‘हमें यह देखने की जरूरत है कि इन हालात में उनके स्पिनरों के खिलाफ कैसी बल्लेबाजी करनी है, ये लोग ऐसी परिस्थितियों में खेलते हुए बड़े हुए हैं, यह दबाव से निपटने के बारे में भी जानते हैं, एक बार जब आप इस तरह की परिस्थतियों में जीत लेते हैं तो यह आपको आत्मविश्वास देता है, हमें दबाव की स्थितियों को कैसे संभालना है यह सीखना बहुत महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि हम अगले मैच में चीजों को बदलेंगे।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
16 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
51 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines