IND vs BAN:टीम इंडिया हारी, लेकिन रोहित ने बना डाला ये खास रिकॉर्ड...मोहम्मद अजहरुद्दीन को छोड़ा पीछे
Edited By Bhoopendra Rai

Rohit Sharma left behind Mohammad Azharuddi
Edited By Bhoopendra Rai

Rohit Sharma left behind Mohammad Azharuddi
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को हार मिली। बांग्लादेश ने पहला वनडे रोमांचक अंदाज में 1 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में रोहित शर्मा लंबी पारी नहीं खेल पाए और महज 27 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने 27 रन बनाने के साथ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ा। दो रन बनाते ही रोहित ने अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया। अजहरुद्दीन ने वनडे में 334 मैचों में 36.92 की औसत से 9378 रन बनाए थे। अब रोहित 234 मैचों में 9403 रनों के साथ उनसे आगे निकल गए हैं।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम वनडे में फिलहाल 234 मैचों में 9403 रन हैं। उन्होंने 48.46 की औसत और 89.17 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए हैं। खास बात ये है कि ओडीआई में रोहित के ने 29 शतक और 45 अर्धशतक लगाए हैं।
सबसे बड़ी बात ये है कि वनडे में रोहित के नाम तीन डबल सेंचुरी भी हैं। साथ ही इस फॉर्मेट का सबसे ज्यादा यानी हाईस्कोर 264 रन भी उन्हीं के नाम है। रोहित ने 264 रन की पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली थी।
भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 463 मैचों में 18,426 रन बनाए हैं। उनके नाम 49 शतक और 96 अर्धशतक हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: