Live Updates
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: कोहली ने लगाया जीत का छक्का
भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दे दी है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने जीत का छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाया, इसके साथ ही कोहली ने अपना शतक भी पूरा कर लिया है। हालांकि अभी भी टीम इंडिया नंवर दो पर ही है।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: भारत का स्कोर 200 के पार
भारत का स्कोर 200 के पार हो चुका है। भारत धीरे-धीरे जीत की ओर कदम बढ़ाते जा रहा है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अभी भी मैदान पर जमे हुए हैं।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: श्रेयस अय्यर आउट
बांग्लादेश ने भारत को तीसरा झटका दे दिया है। श्रेयस अय्यर 19 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। श्रेयस ने 25 गेंदों में 19 रन की पारी खेली है। भारत का स्कोर 29.1 ओवर के बाद 178/3
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: भारत के 150 रन पूरे
भारत ने 150 रन पूरे हो चूके हैं। क्रिज पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर जमे हैं।
बुमराह की Deadly यॉर्कर
जसप्रीत बुमराह की डेडली यॉर्कर को देखें और पढ़ें:-
IND vs BAN: जसप्रीत बुमराह की Deadly यॉर्कर, चारों खाने चित हो गया बांग्लादेशी बल्लेबाज; Watch Video
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: भारत का स्कोर 100 के पार
रोहित शर्मा के बाद बल्लेबाजी के लिए आए विराट कोहली ने आने के साथ ही 2 चौके और एक छक्का जड़ दिया है। इसके साथ ही भारत का स्कोर 100 के पार हो गया है।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: रोहित शर्मा आउट
बांग्लादेश ने भारत को पहला झटका दे दिया है। कप्तान रोहित शर्मा 48 के निजी स्कोर पर आउट हो गए हैं रोहित शानदार फॉर्म में चल रहे थे, लेकिन वह बिना फिफ्टी पूरा किए पवेलियन लौट गए हैं।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: टीम इंडिया के 50 रन पूरे
भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारत ने बिना विकेट गंवाए 50 रन भी पूरी कर लिए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल धमाकेदार पारी खेल रहे हैं।
हार्दिक पांड्या की इंजरी पर नया अपडेट
क्लिक करें और जानें क्या है पूरा अपडेट:-
हार्दिक पांड्या की इंजरी पर आया नया अपडेट, क्या बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे उपकप्तान?
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: रोहित शर्मा की तूफानी शुरुआत
बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत कर दी है। रोहित एक के बाद एक बॉउंड्री लगा रहे हैं।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: भारत की पारी शुरू
भारतीय टीम की पारी शुरू हो चुकी है और 257 रनों का लक्ष्य टीम को मिला है। कप्तान रोहित शर्मा और उनके साथी ओपनर शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
पूरी पारी का लेखा-जोखा
क्लिक करें और देखें पूरी पारी में क्या-क्या हुआ
भारत के सामने 257 रनों का लक्ष्य, राहुल के कैच से पांड्या की चोट तक, पढ़ें पहली पारी में क्या-क्या हुआ
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: भारत को मिला 257 का लक्ष्य
बांग्लादेश की टीम ने पहले खेलते हुए 8 विकेट खोकर 256 रन बनाए हैं। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर
जसप्रीत बुमराह की खतरनाक यॉर्कर पर महमुदुल्लाह 46 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। आखिरी ओवर में बांग्लादेश ने अपना 8वां विकेट गंवाया।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: सिराज का दूसरा विकेट
मोहम्मद सिराज ने अपना दूसरा विकेट इस पारी में लिया और बांग्लादेश के नसुम अहमद को 14 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। बांग्लादेश को सातवां झटका लगा।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: बुमराह ने दिया छठा झटका
जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अपना पहला विकेट लिया और बांग्लादेश को छठा झटका दिया। मुश्फिकुर रहीम 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: शार्दुल को मिला विकेट
शार्दुल ठाकुर ने अपना पहला विकेट लेते हुए बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया। उन्होंने बिजॉय को पवेलियन भेजा।
केएल राहुल का बेहतरीन कैच
क्लिक करें और देखें कैच का पूरा वीडियो
‘What A Catch…!’ केएल राहुल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, Video देख आप भी कहेंगे वाह
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: भारत को मिली चौथी सफलता
रविंद्र जडेजा ने बांग्लादेश को एक और झटका दे दिया है। जडेजा ने लिटन दास को 66 रन के निजी स्कोर पर ढ़ेर कर दिया है।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: सिराज का विकेट, राहुल का शानदार कैच
भारत को मोहम्मद सिराज ने मेहदी हसन मिराज के रूप में तीसरी सफलता दिलाई। केएल राहुल ने विकेट के पीछे शानदार कैच पकड़ा।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: लिटन दास का अर्धशतक
बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज लिटन दास ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। बांग्लादेश के दोनों ओपनर ने शानदार पारी खेली है। पहले तंजीद हसन और अब लिटन दास ने भी अर्धशतक जड़ दिया। स्कोर 22 ओवर के बाद 114/2
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: जडेजा ने दिलाया दूसरा विकेट
रवींद्र जडेजा ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो को LBW आउट किया और भारत को दूसरी सफलता दिलाई। शांतो 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: कुलदीप यादव ने दिलाया विकेट
भारत को लंबे इंतजार के बाद कुलदीप यादव ने पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 43 गेंदों पर 51 रन बनाकर खेल रहे तन्जिन हसन को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। बांग्लादेश ने 93 के स्कोर पर पहला विकेट खोया।
विराट कोहली ने की गेंदबाजी
क्लिक करें और देखें विराट की गेंदबाजी का वीडियो
बांग्लादेश के खिलाफ Kohli ने की गेंदबाजी, गूंज उठा स्टेडियम, Watch VideoIND vs BAN Live Score World Cup 2023: तन्जिद हसन ने ठोका पचासा
भारतीय टीम को विकेट नहीं मिल पाया है और बांग्लादेशी ओपनर तन्जिद हसन ने 41 गेंदों पर पचासा ठोक दिया है। भारतीय टीम को पहले विकेट की तलाश है।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: बांग्लादेश की शानदार शुरुआत
भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने शानदार शुरुआत की है। भारत को अभी तक एक भी विकेट नहीं मिली है। 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 82/0
हार्दिक पांड्या चोटिल होकर मैदान से बाहर
क्लिक करें और देखें पूरी खबर :-
World Cup 2023: टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या चोटिल होकर मैदान से गए बाहर
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: चोटिल हुए हार्दिक पांड्या
बांग्लादेश के खिलाफ फिल्डिंग करने के दौरान भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए हैं। अपनी गेंदबाजी के दौरान पांड्या ने एक सीधी आ रही गेंद को अपने बल्ले से रोकने की कोशिश की, लेकिन वो गिर पड़े और चोटिल हो गए।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: रन को तरसते बांग्लादेश
भारतीय गेंदबाजी ने बांग्लादेश के खिलाफ कसी हुई शुरुआत की है। बांग्लादेश एक-एक रन को तरस रहे हैं। 7 ओवर के खेल के बाद बांग्लादेश सिर्फ 27 रन ही बना पाया है।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर चुका है। बांग्लादेश की ओर से तंजीद हसन और लिटन दास ओपनिंग करने उतरे हैं।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: शाकिब की जगह लेंगे नसुम अहमद
भारत के खिलाफ शाकिब उल हसन नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह नसुम अहमद को टीम में शामिल किया गया है।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं
बांग्लादेश के खिलाफ भी मोहम्मद शमी को मौका नहीं दिया गया है। आज एक बार फिर से भारतीय टीम पिछले प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: शाकिब उल हसन की जगह नजमुल हुसैन शान्तो करेंगे कप्तानी
शाकिब उल हसन आज के मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह नजमुल हुसैन शान्तो कप्तानी कर रहे हैं।
IND vs BAN Live Score World Cup 2023: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में कप्तान शाकिब उल हसन नहीं खेल रहे हैं।
IND vs BAN World Cup 2023: भारत ने आईसीसी विश्व कप के 17वें मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। इस विश्व कप में टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत है। पुणे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने आठ विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इसे तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। भारतीय टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। विराट कोहली ने मैच में शानदार शतक जड़ दिया है। कोहली ने 97 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
10 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines