IND vs BAN: बड़ा आरोप- ''विराट की इस चीटिंग से जीती टीम इंडिया, अंपायर ध्यान देते तो जीत हमारी होती''
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAG Nurul Hasan accuses Virat Kohli of cheating on fake fielding
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAG Nurul Hasan accuses Virat Kohli of cheating on fake fielding
IND vs BAN: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के तहत गुरुवार को सांस रोक देने वाले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल के बिल्कुल करीब पहुंच गई है। मैच के बाद बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नूरुल हसन ने विराट कोहली पर बड़ा आरोप लगाया है।
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नूरुल हसन ने कहा है ‘कि विराट कोहली ने मैच के दौरान फेक फील्डिंग की और इस पर अंपायर्स ने ध्यान ही नहीं दिया। नूरुल हसन के मुताबिक अगर विराट कोहली की फेक फील्डिंग पर ध्यान दिया जाता और भारत के ऊपर पांच रनों का पेनल्टी लगाया जाता तो फिर बांग्लादेश ये मैच जीत सकती थी।’
अभी पढ़ें – PAK vs SA: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला.. बाबर आजम ने टीम में किया ये बड़ा बदलाव
दरअसल, नुरुल हसन ने जिस घटना का जिक्र किया है वह बांग्लादेश की पारी के सातवें ओवर के दौरान घटी थी। फील्डिंग के दौरान विराट कोहली ने ऐसा दिखावा किया था कि वह डीप से अर्शदीप सिंह के थ्रो को कैच करके नॉन-स्ट्राइकर के एंड पर फेंक रहे हों, जबकि वह गेंद नहीं पकड़ पाए थे। न तो अंपायर मरैस इरास्मस और न ही क्रिस ब्राउन ने इसे देखा। यहां तक कि बल्लेबाज भी इसे नहीं देख पाए।
Law 41.5.1 states: "It is unfair for any fielder wilfully to attempt, by word or action, to distract, deceive or obstruct either batsman after the striker has received the ball."#T20WorldCup | #BANvIND pic.twitter.com/Ej8XRAqrHo
— KTH (@TajkirHossen14) November 2, 2022
नियम की बात करें तो आईसीसी के अनुचित खेल से संबंधित कानून 41.5 के तहत अगर बल्लेबाज का ध्यान जानबूझकर भटकाने, उसे धोखा देने या बाधा पहुंचाने पर उस गेंद को डेड बॉल करार दिया जा सकता है। साथ ही बल्लेबाजी टीम को पांच रन पेनल्टी के तौर पर मिलेंगे।
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे, बांग्लादेश टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी मजबूत नजर आ रही थी और ऐसा लग रहा था कि यह मैच जीत सकती है, लेकिन बारिश की वजह से बांग्लादेश को 16 ओवरों में 151 रनों का टारगेट मिला, फिर वह145 रन ही बना पाई और 5 रनों से हार गई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: