हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: 'अगला विराट कोहली...', इस बल्लेबाज के मुरीद हुए वसीम जाफर, कर दी बड़ी भविष्यवाणी

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd T20 Wasim Jaffer

नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दो दिनों में 513 रन बनाने का लक्ष्य दिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने बिना विकेट खोए 42 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 471 रन और बनाने हैं।

शुभमन गिल ने जमाया शतक

इस मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने शतक ठोक डाले। गिल ने 110 रन बनाए तो वहीं पुजारा 102 रन बनाकर नाबाद रहे। गिल ने अपना पहला टेस्ट शतक जमाते हुए दिखाया कि वह एक ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी ने दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया है। गिल को टेस्ट में पहली बार तीन अंकों के स्कोर तक पहुंचते देख भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने भविष्य को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की।

और पढ़िए – IND vs BAN: क्या बांग्लादेश बना सकता है 513 रन? कुलदीप यादव के जवाब ने लूट ली महफिल

विज्ञापन

गिल होंगे अगले सुपरस्टार 

जाफर ने कहा है कि गिल भारतीय खेमे से बाहर आने वाले अगले सुपरस्टार बल्लेबाज होंगे। उन्होंने कहा- यह अच्छा है कि अब उसका समय आ गया है। वह पहले कुछ अवसरों से चूक गया, लेकिन मुझे खुशी है कि ‘बंदर उसकी पीठ से उतर गया।’ वह एक क्लास खिलाड़ी है। विराट कोहली के बाद वह शायद अगला बड़ा बल्लेबाज होगा।” वह मेरे लिए तीन-प्रारूप के खिलाड़ी की तरह है।

मध्य क्रम में नहीं होनी चाहिए समस्या 

जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर एक चर्चा में कहा- “शुभमन गिल ने अपनी राज्य की टीम के लिए मध्य क्रम में खेला है। उन्हें इसकी आदत हो जाएगी। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में यदि आपको मध्य क्रम में स्लॉट किया जाता है, तो यह कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि आप स्पिन खेलने के आदी हैं।” गिल ने केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत की थी क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा एकदिवसीय मैचों में लगी चोट के कारण थीम का हिस्सा नहीं थे। जाफर को लगता है कि गिल भारत के लिए मध्य क्रम में भी खेल सकते हैं, खासकर जब रोहित की वापसी हो।

विज्ञापन

और पढ़िए – PAK vs ENG: तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, सेंचुरी ठोकने वाला बल्लेबाज हुआ बाहर

बहुत मायने रखता है पहला शतक 

मैच में अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए गिल ने कहा कि अपना पहला टेस्ट शतक बनाना उनके लिए बहुत मायने रखता है, इससे पहले वह ऐसा करने के अवसरों से चूक गए थे। उन्होंने कहा- “मैंने व्यक्तिगत रूप से सोचा था कि पहला टेस्ट शतक मेरे लिए लंबे समय से आ रहा था। आज यह सब मुश्किल स्थिति से बाहर निकलने के बारे में था।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola