IND vs BAN, World Cup 2023: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौजूदा वर्ल्ड कप के पहले तीन मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। वर्ल्ड कप में हैट्रिक ले चुके इस खिलाड़ी को बाहर बैठाने पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। लगातार उन्हें खिलाने की मांग की जा रही है। इसी कारण अब बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले भी ऐसी अटकलें लगने लगी हैं। कुछ लोगों को लगता है कि शायद मोहम्मद शमी को फिर से मौका नहीं मिल पाएगा। अभी हालांकि, ऐसा कुछ कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन टीम कॉम्बिनेशन जिस पर लगातार कप्तान रोहित और मैनेजमेंट बात कर रहा है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है।
शमी को क्यों नहीं मिल रही जगह?
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने भी मैच से एक दिन पहले इस बात को स्वीकार किया कि शमी जैसे बड़े गेंदबाज को बाहर रखना आसान नहीं है। उन्होंने लेकिन इसके पीछे के कारण भी बताए हैं। उन्होंने कहा कि, शमी को प्लेइंग 11 से बाहर रखना मुश्किल फैसला है लेकिन हम टीम विकेट के अनुसार चुनते हैं। इस बात को लेकर कप्तान रोहित शर्मा भी कई बार बयान दे चुके हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके बारे में शमी या अश्विन जैसे खिलाड़ियों को जानकारी दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें:- ‘प्लेयर्स की तरह अंपायर्स के भी आंकड़े देने चाहिए…’, डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप 2023 के बीच उठाया बड़ा मुद्दा
बांग्लादेश के खिलाफ मैच से एक दिन पहले बुधवार को पारस म्हाम्ब्रे ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ के कारण शमी जैसे वर्ल्ड क्लास बॉलर को भी जगह नहीं मिल पा रही है। टीम के लिए शमी को बाहर रखना आसान नहीं है लेकिन हम सिर्फ 11 खिलाड़ी ही खिला सकते हैं। इस पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं लेकिन हमें लगता है कि हम खुद उन्हें मैटर क्लियर कर चुके हैं। साथ ही म्हाम्ब्रे ने यह भी कहा कि हम बांग्लादेश, नीदरलैंड जैसी किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे। हमारे लिए सभी मैच एक जैसे हैं।
टीम इंडिया की नजरें जीत के चौके पर
भारतीय टीम अपने पहले तीन मैच जीत चुकी है। टीम इंडिया ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 8 और पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट से मैच जीतकर टीम ने हैट्रिक लगाई थी। अब बांग्लादेश के खिलाफ मेन इन ब्लू की नजरें होंगी जीत का चौका लगाने पर। टीम इंडिया अभी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। अगर बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को जीत मिलती है तो सेमीफाइनल की तरफ भारतीय अपना एक और कदम मजबूत कर लेगी।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप 2023 के बीच रोहित शर्मा को ICC ने दी खुशखबरी, भारतीय कप्तान को हो गया बंपर फायदा
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
29 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
34 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
55 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines