IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहली पारी में बैटिंग कर रही है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों कैच आउट कराया। लेकिन आउट होने से पहले ऋषभ पंत को विराट कोहली के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
क्या है पूरा मामला
आखिर क्यों विराट कोहली ने बीच मैच में ऋषभ पंत को गुस्सा किया और गुस्से वाला रिएक्शन दिया। दरअसल, विराट कोहली ने मेहदी हसन की एक गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की थी, उन्होंने आधी पिच से ज्यादा का रास्त भी तय कर लिया था, लेकिन पंत अपनी क्रीज से निकले तक नहीं, जबकि विराट रन लेना चाहते थे। इसके बाद फील्डर ने कीपर को गेंद फेकी तो विराट डाइव लगाकर क्रीज पर वापस लौटे और रन आउट होने से बाल-बाल बचे।
https://twitter.com/imdemonwarrior/status/1606170348621135873?s=20&t=l1MBet2o1GpmQhJS6JqZig
कोहली ने दिया गुस्से वाला रिएक्शन
इसके बाद उन्होंने ऋषभ पंत के ऊपर गुस्सा निकालते हुए उन्हें गुस्से वाला रिएक्शन दिखाया। वह एक टक पंत को देखते रहे, वहीं पंत का चेहरा बता रहा था कि उनके चूक हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया है। ये पूरा वाकया टीम इंडिया की पहली पारी के 36वें ओवर की अंतिम गेंद पर हुआ। इस वक्त विराट कोहली 18 रन, जबकि पंत 12 रन बनाकर खेल रहे थे।
और पढ़िए – IPL Auction 2023: 20 लाख का बेस प्राइस, 2.60 करोड़ में लगी बोली, जानिए कौन हैं विव्रांत शर्मा
https://twitter.com/Deep_Point_/status/1606167778578178048?s=20&t=l1MBet2o1GpmQhJS6JqZig
बांग्लादेश प्लेइंग 11
नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद
भारत प्लेइंग 11
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
58 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines