IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के पहला टेस्ट मैच चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। भारत ने 5 विकेट पर 263 रन बनाए हैं। टीम इंडिया को पांचवा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा। वह शतक के करीब आकर आउट हो गए। फिलहाल श्रेयस अय्यर 81 रन बनाकर नाबाद हैं। इस मैच में अय्यर की किस्मत अच्छी रही, क्योंकि स्टंप पर गेंद लगने के बाद भी वह नॉट आउट रहे। नीचे पढ़िए पूरा मामला
https://twitter.com/CricCrazyNIKS/status/1602970654227062784?s=20&t=bfxGFR2xdOEnbpN8gHTOwQ
गेंद स्टंप पर लगी, लेकिन नॉट आउट रहे अय्यर
दरअसल, पारी के 84वें ओवर में श्रेयस अय्यर का किस्मत का साथ मिला। वह बाल-बला बचे। गेंदबाज ने अपना पूरा काम करते हुए विकेट पर गेंद मार दी, लेकिन गिल्ली नहीं गिरी, इसलिए अंपायर ने अय्यर को आउट नहीं दिया। यह पूरा वाकया 84वें ओवर की पांचवी गेंद पर हुआ, जब गेंद सीधा अय्यर के बल्ले के किनारे पर लगी और स्टंप्स को छूकर निकली, गेंद लगने से बेल्स हिली तो सही, लेकिन नीचे गिरी नहीं।
और पढ़िए – IND vs BAN: श्रेयस अय्यर और चेतेश्वर पुजारा ने खेली अर्धशतकीय पारी, पहले दिन के खेल के बाद मजबूत स्थिति में भारत
https://twitter.com/nikesh_gohite/status/1602972020496822274?s=20&t=bfxGFR2xdOEnbpN8gHTOwQ
आउट क्यों नहीं हुए श्रेयस अय्यर
जब अय्यर आउट नहीं हुटए तो बांग्लादेशी खिलाड़ी अपनी खराब किस्मत को कोसते हुए हंसने लगे। कुछ हैरान रह गए। आपको बता दें कि नियम के तहत जब तक बेल्स नीचे नहीं गिर जाती तब तक बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जा सकता है। अब इस पूरे वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिए…
https://twitter.com/Sagar_Bhardwaj_/status/1602971387806654465?s=20&t=bfxGFR2xdOEnbpN8gHTOwQ
और पढ़िए – IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (india vs bangladesh head to head record)
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines