IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव

Ind W vs Aus W 3rd t20

Ind W vs Aus W 3rd t20

IND-W vs AUS-W 3rd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज तीसरा मैच खेला जाना है। ये मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। एक-एक मैच की बराबरी पर सीरीज के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल के और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को बुरी तरह से मात दे दी थी जिसके बाद दूसरे मैच में भारतीय टीम ने दमदार वापसी की और सुपर ओवर में रोमांचक तरीके से मैच जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर ओवर में भारतीय टीम ने हासिल की थी जीत

दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे और भारत ने भी 187 रन बनाकर मैच टाई कराया, इसके बाद सुपर ओवर में भारतीय टीम ने 20 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 16 रन ही बना पाई और सुपर ओवर हार गई। सीरीज का पहला मैच हारने के बाद भारत ने यह मैच जीता और पांच मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी।

IND-W vs AUS-W: कब से शुरू होगा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच खेला जाने वाला ये मैच शाम को 7 बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन

IND-W vs AUS-W 3rd T20: ऑनलाइन कैसे देखें पूरा मैच

भारत महिला क्रिकेट टीम (IND W) और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (AUS W) के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

और पढ़िए – IND vs BAN: श्रेयस अय्यर और चेतेश्वर पुजारा ने खेली अर्धशतकीय पारी, पहले दिन के खेल के बाद मजबूत स्थिति में भारत

IND-W vs AUS-W 3rd T20: टीवी पर कैसे देखें पूरा मैच

भारत महिला क्रिकेट टीम (IND W) और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (AUS W) के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ