IND vs BAN: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में करारी हार का सामना करना पड़ा है, रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया 1 विकेट से हार गई, भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश का आखिरी विकेट नहीं ले पाई और टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में केएल राहुल दोनों ही पारियों में चर्चाओं में रहे। पहली पारी में जहां उनकी बल्लेबाजी की तारीफें हुई वहीं दूसरी पारी में उनकी खराब विकेट कीपिंग को लेकर उन्हें खुब आलोचना झेलनी पड़ी। वहीं इसे लेकर केएल ने मैच के बाद एक बड़ा बयान दिया है।
और पढ़िए – ‘वो निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप में जाने वाले हैं’…विश्वकप 2023 को लेकर DK ने दिया बड़ा बयान
टीम प्रबंधन मुझे विकेटकीपिंग के लिए तैयार रहने को कहा है- केएल राहुल
दरअसल मैच के खत्म होने के बाद केएल राहुल से ऋषभ पंत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘हमने पिछले आठ-नौ महीनों में ज्यादा एकदिवसीय मैच नहीं खेले हैं, लेकिन अगर आप 2020-21 को देखें, तो मैंने विकेट कीपिंग की है और मैंने चौथे तथा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की है। टीम ने मुझे यह भूमिका निभाने के लिए कहा है। मैं सफेद गेंद के क्रिकेट में इस भूमिका के लिए तैयार हूं ।’ वहीं उन्होंने ये भी कहा कि ऋषभ पंत के बारे में मेडिकल टीम ही अच्छे से बता पाएगी मुझे खुद एक दिन पहले ही इसके बारे में पता चला है।
केएल राहुल ने छोड़ा महत्वपूर्ण कैच
बांग्लादेश को जीत के लिए 46 गेंदों में 32 रन की जरूरत थी। मेहदी हसन शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने की जुगत में थे। जैसे ही शार्दुल ने गेंद डाली, मेहदी ने इसे ठोका, लेकिन बॉल उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आ पाई और हवा में उड़ गई। गेंद काफी देर तक हवा में रही, इधर केएल ने कैच लपकने के लिए कॉल कर दौड़ लगा दी। वे विकेट के पीछे भागते रहे, लेकिन जैसे ही गेंद नीचे आई केएल ने कैच टपका दिया।
भारत की खराब बल्लेबाजी
मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खराब बल्लेबाजी की, आलम यह रहा कि टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई, भारत की पारी 41.2 ओवर में 186 रन के स्कोर पर सिमट गई। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46वें ओवर में नौ विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना डाले।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
25 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
38 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines