IND vs BAN, KL Rahul Amazing Catch: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआत में बेबस दिख रही थी। स्कोर 90 से ऊपर था और एक भी विकेट नहीं गिरा था। इसके बाद कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 36 रन में तीन विकेट गिरा दिए। इसमें तीसरा विकेट रहा मेहदी हसन मिराज का जिन्हें सिराज ने आउट जरूर किया लेकिन योगदान था केएल राहुल के विकेट के पीछे लिए गए शानदार कैच का।
राहुल का हैरतअंगेज कैच
केएल राहुल ने 25वें ओवर की पहली गेंद पर यह हैरतअंगेज कैच पकड़ा। मोहम्मद सिराज ने लेग स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद फेंकी और मिराज उसे फाइन लेग बाउंड्री से बाहर भेजना चाहते थे। इसके बाद दिखा राहुल का एक्शन जिन्होंने लेग स्टंप पर यानी अपनी बाईं ओर बेहतरीन डाइव लगाई और कैच पकड़ा। उनके इस कैच का वीडियो देख आप भी खुद को यह कहने से रोक नहीं पाएंगे ‘वाह…’!
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: हार्दिक पांड्या चोटिल होकर मैदान से गए बाहर, BCCI ने दिया अपडेट
सैंटनर ने पकड़ा था शानदार कैच
राहुल का यह बेहतरीन कैच, कैच ऑफ द टूर्नामेंट का भी एक कंटेन्डर हो सकता है। इससे पहले बुधवार को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के मुकाबले में मिचेल सैंटनर ने शानदार कैच पकड़ा था। उन्होंने अपने पीछे भागते हुए एक हाथ से कैच पकड़ा था। उनके कैच को खुद आईसीसी ने भी Catch of the Tournament का कंटेन्डर बताया था।
यह भी पढ़ें:- अर्जुन तेंदुलकर ने टी20 टूर्नामेंट में झटके 7 विकेट, फिर भी सचिन तेंदुलकर के बेटे पर उठा बड़ा सवाल
इस मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस हार गए थे। बांग्लादेश के लिए शाकिब आज नहीं उतरे और नजमुल हुसैन शांतो ने कप्तानी की और टॉस जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले विकेट के लिए तन्जिद हसन और लिट्टन ने 93 रन जोड़े। दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारतीय टीम की नजरें यहां जीत का चौका लगाने पर हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते थे।
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
33 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
41 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines