हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: जसप्रीत बुमराह की Deadly यॉर्कर, चारों खाने चित हो गया बांग्लादेशी बल्लेबाज; Watch Video

Jasprit Bumrah Yorker Video, IND vs BAN: बुमराह का जादू वर्ल्ड कप 2023 में जारी है। बांग्लादेश के खिलाफ उनकी खतरनाक यॉर्कर चर्चा में रही।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah Deadly Yorker Mahmudullah Clean Bowled IND vs BAN

Jasprit Bumrah, IND vs BAN: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जलवा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जारी है। उनकी सिर्फ विकेट लेने की क्षमता ही नहीं बल्कि इकॉनमी भी पूरे सीजन में अभी तक चर्चा का विषय रही है। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ भी 10 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए और एक मेडन ओवर डाला। इस दौरान उनकी एक यॉर्कर बॉल चर्चा का विषय रही। इस गेंद पर बांग्लादेश के सेट बल्लेबाज महमुदुल्लाह रियाद भी चारों खाने चित हो गए।

जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवर में पांच गेंदों पर सिर्फ दो रन दिए थे। आखिरी गेंद पर हालांकि, उनके ऊपर शरीफुल ने छक्का लगाया पर उससे पहले वह शानदार लय में दिखे। उन्होंने अभी तक टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में भी अपना जलवा कायम रखा है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अभी तक 10 विकेट ले लिए हैं। इस मैच में उन्होंने दो बड़े विकेट मुश्फिकुर रहीम और महमुदुल्लाह के रूप में झटके। यह दोनों सेट बल्लेबाज थे।

यह भी पढ़ें:- शुभमन गिल के ‘बेस्ट फ्रैंड’ के साथ स्टैंड में सारा तेंदुलकर? ओपनर के सिक्स पर Sara ने किया चीयर

विज्ञापन

बुमराह की डेडली यॉर्कर

जसप्रीत बुमराह पारी का 50वां ओवर लेकर आए और उन्होंने एक खतरनाक यॉर्कर फेंकी। उनकी इस गेंद पर सेट बल्लेबाज महमुदुल्लाह के पास कोई विकल्प नहीं था। वह जमीन खोदते हुए बल्ला चलाते दिखे लेकिन गेंद को रोक नहीं सके। बुमराह की इस यॉर्कर ने सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। पिछले साल चोट के बाद तकरीबन एक साल तक बाहर रहने वाले बुमराह अब अपनी लय में नजर आने लगे हैं।

यह भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या की इंजरी पर आया नया अपडेट, क्या बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे उपकप्तान?

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन

बुमराह ने वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक जसप्रीत बुमराह चार मैचों में 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 10 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए थे। फिर अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपना जलवा दिखाया और 10 ओवर में 39 रन देकर चार विकेट झटके। पाकिस्तान के खिलाफ फिर उन्होंने किफायती गेंदबाजी की और 7 ओवर में 1 मेडन व 19 रन देकर दो विकेट लिए। आज बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 10 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola