IND vs BAN: बांग्लादेश को 2-0 से सीरीज हराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘जो प्लेयर मैदान में होते हैं आपको उनपर विश्वास करना होता है, हमने इस तरह के कई मैच खेले हैं, ऐसे में हर किसी पर भरोसा है। आज अश्विन और श्रेयस ने अंत में आसानी और स्टाइलिश तरीके से इस मैच को खत्म किया।
कप्तान ने की अश्विन और श्रेयस अय्यर की तारीफ
केएल राहुल ने अश्विन और श्रेयस अय्यर की तारीफ में कहा कि ‘दोनों ने टीम इंडिया को जीत दिलाई है, हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि यह सीरीज़ आसान होगी।’
राहुल बोले- ड्रेसिंग रूम में टेंशन का माहौल था
केएल राहुल ने मेजबान टीम की तारीफ करते हुए कहा कि ‘बांग्लादेश ने बेहतरीन खेल दिखाया, आखिर में ड्रेसिंग रूम में टेंशन का माहौल था, क्योंकि यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, हमने कुछ गलतियां भी की, लेकिन उनसे सीख मिलेगी और आगे हम सुधार करेंगे’।
टीम इंडिया ने 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की
दरअसल, टीम इंडिया ने बांग्लादेश के दौरे पर 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है। पहला मैच 188 रनों से जीता, जबकि दूसरा मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम किया। ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 145 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे हासिल करने में भारत की हालत खराब हो गई थी, क्योंकि टीम इंडिया ने 74 के स्कोर पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए थे।
और पढ़िए – WTC 2023: बांग्लादेश को 2-0 से हराने वाली Team India खेल पाएगी फाइनल? यहां जानिए पूरा समीकरण
अश्विन और श्रेयस अय्यर ने दिलाई जीत
74 के स्कोर सात विकेट गंवाने वाली टीम इंडिया को अश्विन और श्रेयस अय्यर ने संभाला और जीत दिलाई। अश्विन ने 42, जबकि अय्यर ने 29 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने 34 रनों का अहम योगदान दिया। मैच के बाद अश्विन को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
18 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
31 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines