नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 5 रन से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की ओर से ओपनर लिटन दास ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम इंडिया की धड़कनें बढ़ा दीं। लिटन ने महज 21 गेंदों में पचासा ठोक डाला।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लिटन दास ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में ठोक डाले इतने रन
एक बार तो लगने लगा कि बांग्लादेश मैच निकाल ले जाएगी, लेकिन बारिश के बाद जब 151 रन का टार्गेट दिया गया तो लिटन 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें केएल राहुल ने रनआउट किया। हालांकि बांग्लादेश के फैंस ने यह भी आरोप लगाया है कि बारिश के बाद मैच शुरू करने में जल्दबाजी की गई। जिससे लिटन दास दो बार मैदान पर फिसले। हालांकि कप्तान शाकिब अल हसन ने इस पर कहा है कि लिटन को एक बार फिसलने के बाद थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए थी। अब लिटन दास का भी बयान सामने आया है।
अगले मैच में भी करेंगे प्रयास
लिटन ने मैच के बाद ट्वीट कर कहा- जीत के काफी करीब आकर भी हम हारे। अगले मैच में भी हमारे प्रयास में कोई कमी नहीं होगी। बांग्लादेश का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 6 नवंबर को होगा। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा- बांग्लादेश आपने अच्छा प्रयास किया।
लिटन दास जो शीर्ष बल्लेबाजी करने वाला लड़का था। वहीं पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा- भारत को शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। रेन ब्रेक पर यह मजबूती से बांग्लादेश का खेल था लेकिन गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और फील्डिंग बेहतरीन थी।
अभी पढ़ें – IPL 2023: पंजाब किंग्स ने बदला कप्तान, मयंक अग्रवाल को हटाकर इस दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी
लिटन दास ने रचा इतिहास
लिटन दास ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रचा। दाएं हाथ के बल्लेबाज लिटन दास एक कैलेंडर वर्ष में बांग्लादेश के टॉप रन-स्कोरर बन गए हैं। इस साल 2022 में लिटन ने 36 मैचों में 42.32 की औसत से 1693 रन ठोके हैं, जिसमें तीन शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
18 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
22 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
43 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines