नई दिल्ली: भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर है। यहां टीम 4 दिसंबर से वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा। वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लग गया है। बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल कमर में चोट के कारण भारत के खिलाफ मीरपुर में शुरू होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। चटोग्राम में 14 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में भी उनका खेलना संदिग्ध है। तमीम बुधवार को इसी मैदान पर अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।
तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद भी बाहर
इससे पहले गुरुवार को तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद पीठ में चोट के कारण पहले वनडे से बाहर हो गए थे। बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने कहा, “तमीम की दाहिनी कमर में ग्रेड 1 का खिंचाव है जिसकी पुष्टि एमआरआई के बाद हुई है।” “हम दो सप्ताह के लिए प्रोटोकॉल बनाए रखेंगे जिसके बाद उसका रीहैब शुरू हो जाएगा। इसका मतलब है कि वह एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और टेस्ट श्रृंखला के लिए संदिग्ध रहेंगे।”
शोरफुल इस्लाम को बैक-अप के रूप में बुलाया
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक तमीम की जगह दूसरे कप्तान या रिप्लेसमेंट का नाम नहीं बताया है। हालांकि उन्होंने बांग्लादेश ए की ओर से तस्कीन के लिए शोरफुल इस्लाम को बैक-अप के रूप में बुलाया है जो वर्तमान में कॉक्स बाजार में भारत ए के खिलाफ खेल रहे हैं। तस्किन को 20 नवंबर को बीसीएल मैच के दौरान चोट लगी थी जिसके लिए वह पिछले कुछ दिनों से पेन किलर इंजेक्शन ले रहे हैं।
और पढ़िए – PAK vs ENG: पहले ही दिन बना डाले 7 रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
तस्किन की कमी खलेगी
तस्किन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी करने के बाद पिछले 12 महीनों में गेंदबाजी आक्रमण को लीड किया है। इस साल की शुरुआत में कंधे की चोट के कारण वह कुछ महीनों के लिए मैदान से बाहर हो गए थे। 20 नवंबर को बीसीएल मैच के दौरान उन्हें पीठ में चोट लग गई थी। बांग्लादेश को निश्चित तौर पर तस्कीन की कमी खलेगी। पहला वनडे रविवार को ढाका में, दूसरा वनडे इसी मैदान पर 7 दिसंबर और अंतिम मैच 10 दिसंबर को चटोग्राम में होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
1 hr agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
4 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
4 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines