हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: 10 छक्के. 24 चौके.. बांग्लादेश में आया Ishan Kishan का तूफान, दोहरा शतक जड़ तोड़ दिए कई रिकॉर्डस, देखें

विज्ञापन
IND vs BAN Ishan Kishan double century

IND vs BAN 3rd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज आज खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बांग्लादेश की गेंदबाजी की हवा निकाल दी। टीम की तरफ से ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ दिया और इसी के साथ ऐसा करने वाले वे चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

और पढ़िए – IND vs BAN: ‘भूखे शेरों जैसा शिकार’, टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 410 का टारगेट, विराट-ईशान ने गेंदबाजों को लूटा

ईशान किशन ने तोड़ दिए ये बड़े रिकॉर्ड्स

चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किए गए ईशान किशन ने पहले ही मैच में अपना टेलेंट दिखा दिया। उन्होंने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा और कई शानदार शॉट खेले। ईशान ने मात्र 124 गेंदो पर अपना दोहरा शतक जड़ दिया और सबसे तेजी से डबल सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और 24 चौके जड़े और बांग्लादेश के सभी खिलाड़ियों की हालत खराब कर दी।

विज्ञापन

https://twitter.com/prem_sahab_/status/1601503509584957440

ईशान किशन इस दोहरे शतक के साथ डबल सेंचुरी जड़ने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग को भी मात दे दी है। ईशान अभी केवल 24 साल के हैं। इसी के साथ वे बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – IND vs BAN: 10 छक्के. 24 चौके.. बांग्लादेश में आया Ishan Kishan का तूफान, दोहरा शतक जड़ तोड़ दिए कई रिकॉर्डस, देखें

https://twitter.com/nikesh_gohite/status/1601488032732889089?s=20&t=v6l11jXqdcBGAQfapGgMKg

विज्ञापन

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): अनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola