IND vs BAN: 10 छक्के. 24 चौके.. बांग्लादेश में आया Ishan Kishan का तूफान, दोहरा शतक जड़ तोड़ दिए कई रिकॉर्डस, देखें

IND vs BAN Ishan Kishan double century

IND vs BAN Ishan Kishan double century

IND vs BAN 3rd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज आज खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बांग्लादेश की गेंदबाजी की हवा निकाल दी। टीम की तरफ से ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ दिया और इसी के साथ ऐसा करने वाले वे चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

ईशान किशन ने तोड़ दिए ये बड़े रिकॉर्ड्स

चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किए गए ईशान किशन ने पहले ही मैच में अपना टेलेंट दिखा दिया। उन्होंने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा और कई शानदार शॉट खेले। ईशान ने मात्र 124 गेंदो पर अपना दोहरा शतक जड़ दिया और सबसे तेजी से डबल सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और 24 चौके जड़े और बांग्लादेश के सभी खिलाड़ियों की हालत खराब कर दी।

https://twitter.com/prem_sahab_/status/1601503509584957440

ईशान किशन इस दोहरे शतक के साथ डबल सेंचुरी जड़ने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग को भी मात दे दी है। ईशान अभी केवल 24 साल के हैं। इसी के साथ वे बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।

https://twitter.com/nikesh_gohite/status/1601488032732889089?s=20&t=v6l11jXqdcBGAQfapGgMKg

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): अनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ