---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs BAN: ईशान किशन की डबल सेंचुरी से गदगद हुईं गर्लफ्रैंड, यूूं पहुंचाई दिल की बात

नई दिल्ली: भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर हाहाकार मचा दिया। उन्होंने अपने पहले वनडे शतक को दोहरे शतक में बदलने वाले पहले बल्लेबाज और एक वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनकर भी इतिहास रचा। चोटिल कप्तान […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर हाहाकार मचा दिया। उन्होंने अपने पहले वनडे शतक को दोहरे शतक में बदलने वाले पहले बल्लेबाज और एक वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनकर भी इतिहास रचा। चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह ईशान ने केवल 126 गेंद खेलकर सबसे तेज दोहरा शतक ठोका।

और पढ़िए PAK vs ENG: छक्का मारने गए थे Ollie Robinson, Abrar Ahmed ने उड़ा दी गिल्लियां, देखें

अदिति हुंडिया ने लुटाया प्यार 

ईशान ने भारत के लिए 24 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 210 रन बनाकर अपनी पारी का अंत किया। उनकी इस पारी से दुनियाभर के क्रिकटप्रेमी मुरीद बन गए हैं। ऐसे में उनकी कथित गर्लफ्रैंड अदिति हुंडिया ने भी इस ऐतिहासिक पारी पर प्यार लुटा दिया। ईशान की इस ऐतिहासिक पारी के बाद उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर बीसीसीआई की पोस्ट शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने ईशान किशन का एक फोटो भी लगाया, जिस पर दिल बना हुआ था।

---विज्ञापन---
ishan kishan

ishan kishan

ishan kishan aditi hundia

ishan kishan aditi hundia

मॉडल हैं अदिति हुंडिया

ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति एक मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई पेजेंट जीते हैं। वह मिस दिवा 2018 रह चुकी हैं। इसके बाद में उन्होंने पोलैंड में प्रतिष्ठित मिस सुपरनैशनल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
कहा जाता है कि अदिति और ईशान तीन साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं और अक्सर एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पेज पर दिखाई देते हैं। अदिति को अक्सर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों में भी ईशान का सपोर्ट करते हुए देखा गया है। आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच के दौरान फोटो खिंचवाने के बाद वह हॉट टॉपिक बन गईं थी।

और पढ़िए PAK vs ENG: ‘चीते’ की रफ्तार से भागा फील्डर और लपक लिया खतरनाक कैच…देखकर हैरान रह गए Ben Stokes

---विज्ञापन---

तोड़ डाला क्रिस गेल का रिकॉर्ड 

ईशान किशन एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए। वह 50 ओवर के प्रारूप में भारत के लिए दोहरा शतक बनाने के लिए रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के साथ शामिल हुए। उन्होंने 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 138 गेंदों में डबल सेंचुरी ठोकी थी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 10, 2022 09:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola