IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से कुलदीप यादव को ड्राप किया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को मौका मिला है। कुलदीप यादव ने पहले टेस्ट मैच में 40 रन बनाने के साथ ही 8 विकेट झटके थे। इसके बाद उन्हें दूसरे मुकाबले में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। इस फैसले से फैंस के साथ क्रिकेट के दिग्गज भी हैरान हैं।
‘मैन ऑफ द मैच ड्रॉप करना, यह अविश्वसनीय है- सुनील गावस्कर
कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से बाहर किए जाने को लेकर भारतीय पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी नाराजगी जताई है। सुनील गावस्कर ने अपने बयान में गुस्सा जाहित करते हुए कहा कि ‘मैन ऑफ द मैच ड्रॉप करना, यह अविश्वसनीय है।
कुलदीप को ड्राप किए जाने पर भड़के सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने कहा कि अविश्वसनीय ही ही एकमात्र शब्द है, जिसका मैं उपयोग कर सकता हूं और यह एक कोमल शब्द है। मैं काफी कड़े शब्दों का इस्तेमाल करना चाहूंगा, लेकिन यह अविश्वसनीय है कि आपने एक मैन ऑफ द मैच को छोड़ दिया, जिसने 20 में से आठ विकेट हासिल किए।’
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
टीम इंडिया-केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश टीम- नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
12 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
32 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines