IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से शुरू, फ्री में ऐसे देखें लाइव

IND vs BAN 2nd Test Live Updates

IND vs BAN 2nd Test Live Updates

विज्ञापन

IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार 22 दिसंबर 2022 से खेला जाएगा। यह मुकाबला ढाका में खेला जाना है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त के बाद भारत (IND v BAN) यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। वहीं बांग्लादेश के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

और पढ़िए – Virat Kohli के कोच का बड़ा दावा…Zimbabwe के इस तूफानी खिलाड़ी पर RCB लुटा सकती है बहुत सारा पैसा

विज्ञापन

शुभमन गिल-केएल राहुल करेंगे ओपनिंग

टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अंगूठे की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। ऐसे में शुभमन गिल बतौर ओपनर खेलते हुए दिखेंगे। उनके साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। बता दें कि शुममन गिल दमदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले मैच में शतक भी जड़ा था।

कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को सोनी लिव (Sony Liv) ऐप पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

किस चैनल पर देखा जा सकता है भारत और बांग्लादेश का टेस्ट मैच लाइव?

भारत और बांग्लादेश का दूसरा टेस्ट मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

फ्री में कैसे देखें मैच?

इस मैच को फ्री में देखने के लिए आपको टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल खोलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ