IND vs BAN: 12 साल बाद बांग्लादेश में फिर वही कहानी, कुलदीप के साथ जो हुआ इस दिग्गज स्पिनर के साथ भी हुआ था

Anil Kumble Kuldeep Yadav

IND vs BAN: इंडिया और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया में एक चौकाने वाला बदलाव देखने को मिला। पिछले मैच में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को इस मैच से बाहर कर दिया गया। जबकि कुलदीप पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे, ऐसे में टीम इंडिया के सेलेक्शन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं कुलदीप के बाहर होने से 12 साल पुरानी कहानी फिर याद आ गई है।

बांग्लादेश में 12 साल बाद फिर वहीं कहानी

दरअसल, पहले टेस्ट में कुलदीप यादव ने दोनों पारियों में 8 बांग्लादेशी बल्लबाजों को आउट किया था, जबकि उन्होंने 40 रन की शानदार पारी भी खेली थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया। कुछ ऐसा ही 2010 में टीम इंडिया के लेग स्पिनर अमित मिश्रा के साथ भी हुआ था। अमित मिश्रा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 12 विकेट लिए थे और शानदार अर्धशतक भी लगाया था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था। ऐसे में आज कुलदीप यादव के साथ जो हुआ उससे 12 साल पुरानी कहानी फिर दोहराई गई।

https://twitter.com/rgcricket/status/1605764086633226245?s=20&t=uZLWgY5Fy-ehFqM0AeUoIg

यह मुद्दा ट्विटर पर रजनीश गुप्ता नाम के यूजर ने उठाया है, उन्होंने लिखा कि पहला मैच जिताने वाले प्रदर्शन के बावजूद कुलदीप यादव बाहर हो गए। IND vs BAN टेस्ट में कलाई के स्पिनरों के साथ अजीब चीजें होती हैं। 2010 में अमित मिश्रा ने मैच में 7 विकेट लिए और मैच में अर्धशतक बनाया, लेकिन मीरपुर में अगले टेस्ट के लिए ड्रॉप किया गया!

कुलदीप ने पहले मैच में किया था शानदार प्रदर्शन

बता दें कि कुलदीप यादव ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने 8 विकेट लिए थे, जबकि 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी खेली थी, जिससे टीम इंडिया को पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत मिली थी। इस मैच में बनाया गया स्कोर कुलदीप का वेस्ट स्कोर भी था। कुलदीप यादव ने अब तक 8 टेस्ट में 22 की औसत से 34 विकेट लिए हैं, जबकि 10 की औसत से 94 रन बनाए हैं। कुलदीप यादव अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन कप्तान केएल राहुल ने उनकी जगह अक्षर पटेल को तरहीज दी है।

टीम इंडिया- केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश टीम- नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ