IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार 22 दिसंबर 2022 से खेला जाएगा। यह मुकाबला ढाका में खेला जाना है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त के बाद भारत (IND v BAN) यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। इस मैच के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे केएल राहुल चोटिल हो गए हैं। उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है।
नेट्स में प्रेक्टिस के दौरान चोटिल हुए राहुल
बता दें कि ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान केएल राहुल मैच से पहले ढाका के मैदान पर प्रेक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान थ्रो डाउन के दौरान गेंद सीधे उनकी उंगली पर लग गई जिसके बाद वे दर्द से कराहने लगे और उन्हें तुरंत मेडिकल टीम द्वारा उपचार दिया गया। भारत के बैटिंग कोच विक्रम राठौर के मुताबिक राहुल की इंजरी इतनी खतरनाक नहीं है और वे मेडिकल टीम के निरीक्षण में हैं। राठौर को उम्मीद है कि वे अगला मैच जरूर खेलेंगे। अगर राहुल ये मैच नहीं खेलते हैं तो चेतेश्वर पुजारा टीम की पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे।
और पढ़िए – IND vs BAN: अश्विन की Carrom ball पर चारों खाने चित हो गए Mominul Haque, देखें VIDEO
रोहित शर्मा हुए सीरीज से बाहर
इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इस मैच से बाहर हो गए थे। रोहित शर्मा हाथ के अंगूठे में की चोट अभी ठीक नहीं हुई है, जिसके चलते वह बांग्लादेश नहीं जाएंगे। रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट लगी थी। वनडे सीरीज के एक मैच में कैच पकड़ने के दौरान रोहित शर्मा के अंगूठे पर गेंद लगी थी और वो चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो आखिरी वनडे के साथ-साथ पहला टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे।
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: केएल राहुल (सी), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (वीसी), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (डब्ल्यूके), केएस भरत (डब्ल्यूके), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट
कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को सोनी लिव (Sony Liv) ऐप पर देखा जा सकता है।
किस चैनल पर देखा जा सकता है भारत और बांग्लादेश का टेस्ट मैच लाइव?
भारत और बांग्लादेश का दूसरा टेस्ट मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
फ्री में कैसे देखें मैच?
इस मैच को फ्री में देखने के लिए आपको टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल खोलना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines