IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सेकंड टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश पहली पारी में 227 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम टीम 314 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम ने इसी के साथ 82 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने सात रन बना लिए हैं और टीम का कोई भी विकेट नहीं गिरा है। भारतीय टीम आज जल्द से जल्द विकेट लेकर बांग्लादेश के खिलाफ आसानी से मैच जीतने के लिए उतरेगी।
और पढ़िए – NZ vs ENG: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, खतरनाक खिलाड़ियों की वापसी
भारतीय टीम ने निरंतर अंतराल पर गंवाए विकेट
227 रनों पर बांग्लादेश को ऑलआउट करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और टीम ने 37 ओवर में ही 4 विकेट गंवा दिया। जिनमें से विराट कोहली, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और शुममन गिल का विकेट शामिल था। इन चार में से तीन विकेट तैजुल इस्लाम ने लिए।
ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला
37 ओवर में 4 विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर उतरे ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने आते ही धमाकेदार पारी खेली और टीम को संभाला। पंत ने 93 रनों की पारी खेली वहीं अय्यर ने भी 87 रन बनाए हालांकि दोनों ही शतक पूरा नहीं कर पाए। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम पत्तों की तरह बिखर गई। वहीं बांग्लादेश की तरफ से तैजुल इस्लाम ने 4 विकेट झटके इसके अलावा शाकिब अल हसन ने भी 4 विकेट लिए।
कहां देखें भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण?
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के तमाम खेल चैनल पर देखा जा सकता है।
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को देखने के लिए आप सोनी लिव एप पर जा सकते हैं। इसके आलावा अगर फ्री में इसका मजा उठाना चाहते हैं तो आपके पास जियो टीवी के अधिकार होने चाहिए। मोबाइल पर इसका फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
27 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
38 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines