IND vs BAN: तुम पहले क्यों नहीं आए? नौवें नंबर पर उतरे रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर मच गई सनसनी
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs BAN 2nd odi rohit sharma
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs BAN 2nd odi rohit sharma
नई दिल्ली: तुम पहले क्यों नहीं आए? ये वो सवाल है जो हर क्रिकेट फैन पूछ रहा है। जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा से यही सवाल पूछा जा रहा है। दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में नौवें नंबर पर उतरे। हालांकि उन्होंने संकट में चल रही टीम इंडिया के लिए नौवें नंबर पर ऐसा गदर मचाया कि दुनिया दंग रह गई।
हालांकि रोहित अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। अंगूठे में लगी चोट के बाद कप्तान का मैदान पर उतरना मुश्किल माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया। रोहित ने 28 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 51 रन जड़े। टीम इंडिया को लास्ट बॉल पर 6 रन की जरूरत थी, लेकिन ये बॉल डॉट चली गई और इस तरह भारतीय टीम 5 रन से मुकाबला हार गई।
https://twitter.com/Rajasthaani_/status/1600497950664589312
https://twitter.com/ApJehra/status/1600497310991286273
नौवें नंबर पर उतरे रोहित शर्मा से यही सवाल पूछा जा रहा है। इसका जवाब है उनकी चोट। रोहित को लगा कि शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे ऑलराउंडर पारी को संभाल सकते हैं, लेकिन दोनों ने ही निराश किया। रोहित इंजर्ड थे, ऐसे में वे ज्यादा से ज्यादा समय लेना चाहते थे।
https://twitter.com/amansin0123/status/1600498797163184134
https://twitter.com/MukulKu72/status/1600499881243979781
रोहित को फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी। मोहम्मद सिराज के दूसरे ओवर की चौथी डिलीवरी के दौरान उन्हें स्लिप में फील्डिंग के दौरान चोट लगी। भारतीय कप्तान को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और उनकी जगह रजत पाटीदार ने ले ली। बीसीसीआई ने अब ट्विटर पर एक बयान जारी कर चोट की पुष्टि की है। बीसीसीआई ने कहा है कि उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया था। इसके बाद वह मैदान पर वापस आ गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: