IND vs BAN 2nd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज ढाका के मीरपुर रोड स्थित शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी वहीं टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास दिग्गज खिलाड़ी एबी डी विलियर्स को पछाड़ने का एक सुनहरा मौका है।
रोहित शर्मा डी विलियर्स को छोड़ देंगे पीछे, बस करना होगा ये छोटा सा काम
दरअसल भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में जब भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी करने उतरेंगे तब उनके पास एक दिग्गज खिलाड़ी को पछाड़ने का भी मौका होगा। रोहित शर्मा के वनडे में अबतक 9403 रन हो गए हैं। उनके उपर इस लिस्ट में एबी डी विलियर्स का नाम है।
डी विलियर्स के वनडे में कुल 9577 रन है। अगर रोहित इस मैच में 174 रन और बना लेते हैं तो वे डी विलियर्स को पछाड़ कर इस 17वें नंबर पर आ जाएंगे। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे उपर सचिन तेंदुलकर है जिनके 18426 रन है। वहीं इस लिस्ट में विराट कोहली भी छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (सी), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
IND vs BAN Head to Head in ODI
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के वनडे में कुल 36 बार आमने सामने हुई (जिन मैचों के नतीजे आए)। इसमें भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 30 बार भारतीय क्रिकेट टीम ने बाजी मारी जबकि सिर्फ 6 वनडे में बांग्लादेश ने भारत को हराया है। भारतीय टीम 4 बार बांग्लादेश में सीरीज खेलने गई है जिसमें से उसे तीन बार जीत हासिल हुई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines