IND vs BAN 2nd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा। ये मैच भी ढाका के मीरपुर रोड स्थित शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ी खुशखबरी मिली है दरअसल पहले वनडे में चोटिल हुए बेहतरीन ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर अब पूरी तरह से फिट हैं और अगला मैच खेलने के लिए तैयार है। इसकी जानकारी स्वयं शिखर धवन ने दी है।
पहले मैच में भारत को मिली थी करारी हार
बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में बांग्लादेश की टीम ने शानदार गेंदबाजी करके पहले भारतीय टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 186 रन पर ही ऑलआउट हो गई। वहीं इतने छोटे टोटल का चेज करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने शुरुआत दमदार की लेकिन अंत में विकेट खो दिए जिसके बाद 10वें विकेट के लिए मेहंदी हसन और मुस्ताफिजुर रहमान ने पार्टनर्शीप की और टीम को जिताया।
और पढ़िए – Japan vs Croatia: पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से जीता क्रोएशिया, गोलकीपर लिवाकोविच ने किया करिश्मा, जापान वर्ल्ड कप से बाहर
IND vs BAN Head to Head in ODI
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के वनडे में कुल 36 बार आमने सामने हुई (जिन मैचों के नतीजे आए)। इसमें भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 30 बार भारतीय क्रिकेट टीम ने बाजी मारी जबकि सिर्फ 6 वनडे में बांग्लादेश ने भारत को हराया है। भारतीय टीम 4 बार बांग्लादेश में सीरीज खेलने गई है जिसमें से उसे तीन बार जीत हासिल हुई है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका…इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ घातक गेंदबाज
भारत वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज़ अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन
बांग्लादेश वनडे टीम: यासिर अली, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, अफीफ हुसैन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, नुरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, हसन महमूद , एबादोत हुसैन, नासुम अहमद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines