IND vs BAN 2nd ODI: रोहित शर्मा की पारी गई बेकार, रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की हार, सीरीज भी गंवाई
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN 2nd ODI Live updates
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN 2nd ODI Live updates
IND vs BAN 2nd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच मीरपुर में खेला गया। रोमांचक मैच में टीम इंडिया को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। अंत में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन इसके बावजूद वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज के दोनों मैच हारकर सीरीज गंवा दी है।
इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी वहीं बांग्लादेश की टीम इस पर कब्जा करना चाहेगी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (सी), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में बांग्लादेश की टीम ने शानदार गेंदबाजी करके पहले भारतीय टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 186 रन पर ही ऑलआउट हो गई। वहीं इतने छोटे टोटल का चेज करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने शुरुआत दमदार की लेकिन अंत में विकेट खो दिए जिसके बाद 10वें विकेट के लिए मेहंदी हसन और मुस्ताफिजुर रहमान ने पार्टनर्शीप की और टीम को जिताया।
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के वनडे में कुल 36 बार आमने सामने हुई (जिन मैचों के नतीजे आए)। इसमें भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 30 बार भारतीय क्रिकेट टीम ने बाजी मारी जबकि सिर्फ 6 वनडे में बांग्लादेश ने भारत को हराया है। भारतीय टीम 4 बार बांग्लादेश में सीरीज खेलने गई है जिसमें से उसे तीन बार जीत हासिल हुई है।
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को सोनी लिव (Sony Liv) ऐप पर देखा जा सकता है।
भारत और बांग्लादेश का पहला वनडे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: