नई दिल्ली: मेहदी हसन मिराज…हर क्रिकेटप्रेमी को ये नाम याद रखना चाहिए क्योंकि इस खिलाड़ी ने वो कर दिखाया है, जिसे करने का सपना दुनिया का हर ऑलराउंडर देखता है। जी हां, भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में मैच विनिंग पारी खेलकर हीरो बने मेहदी हसन मिराज ने एक बार फिर बड़ा धमाका कर दिया। मीरपुर में भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मेहदी हसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच पलटने वाली पारी खेली। मेहदी उस वक्त मैदान पर उतरे जब बांग्लादेश के 6 विकेट महज 69 रन पर गिर गए थे।
83 गेंदों में जड़ी नाबाद सेंचुरी
आफिफ हुसैन के बाद मैदान पर आए मेहदी के कंधों पर टीम की बड़ी जिम्मेदारी आ गई। भारतीय गेंदबाजों के आगे संघर्ष कर रही अपनी टीम के लिए इस बल्लेबाज ने महमूदुल्लाह के साथ मिलकर ऐसी शानदार पारी खेली कि क्रिकेट के गलियारे दंग रह गए। मेहदी ने 83 गेंदों में 8 चौके-4 छक्के ठोक नाबाद सेंचुरी जड़ी। वहीं महमूदुल्लाह ने 96 गेंदों में 77 रन जड़े। दोनों बल्लेबाजों की धमाकेदार पारी की बदौलत संकट के जूझ रही बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 271 रन ठोक डाले। इसके साथ ही मेहदी हसन ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
https://twitter.com/ICC/status/1600442827619581954
आठवें नंबर पर शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज
मेहदी हसन वनडे क्रिकेट के इतिहास में आठवें नंबर पर शतक बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के क्रिस वोक्स को पछाड़ अपने नाम ये रिकॉर्ड दर्ज किया। इससे पहले आयरलैंड के सिमी सिंह पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ चुके हैं। वह इस मामले में टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि मेहदी ने उनसे कम गेंदें खेलीं और उनका स्ट्राइक रेट भी बेहतर रहा। सिमी ने 91 गेंदों में 109.89 की स्ट्राइक रेट से शतक लगाया था, जबकि मेहदी ने 83 गेंदों में 120.48 की स्ट़्राइक रेट से यह मुकाम हासिल किया। मेहदी एक रन और बना लेते तो आठवें विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाते।
https://twitter.com/BCBtigers/status/1600425664464973824
और पढ़िए – AUS vs WI: दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया, टीम में हुआ ये बड़ा बदलाव
सातवें विकेट के लिए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप
मेहदी हसन ने अपनी शानदार पारी से एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। मेहदी हसन और महमुदूल्लाह ने सातवें विकेट के लिए 148 रन जोड़े। यह वनडे क्रिकेट में सातवें विकेट के लिए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इस मामले में इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर और आदिल राशिद का नाम टॉप पर है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2015 में 177 रन की पारी खेली थी।
https://twitter.com/Fahimbinreza1/status/1600433669239320576
https://twitter.com/WasimJaffer14/status/1600436072764567552
https://twitter.com/diponkor_nath/status/1600443562231226368
Top 4 में दो बार नाम दर्ज
खास बात यह है कि मेहदी इससे पहले आफिफ हुसैन के साथ मिलकर अफगानिस्तान के खिलाफ इस साल फरवरी में भी बड़ा रिकॉर्ड बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों के नाम सातवें विकेट के लिए नाबाद 174 रन का रिकॉर्ड दर्ज है। उस पारी में मेहदी ने 120 गेंदों में 81 रन की नाबाद पारी खेली थी। यूएई के बल्लेबाज बासिल हमीद और कासिफ दाउद तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 148 रन जड़े थे। मेहदी हसन वनडे क्रिकेट में सातवें विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप में दो बार नाम दर्ज करा चुके हैं। उनका नाम टॉप 4 में दो बार शामिल है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines