IND vs BAN: 'हाफ फिट खिलाड़ियों को...,' बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

IND vs BAN 2nd ODI Rohit Sharma

IND vs BAN 2nd ODI Rohit Sharma

नई दिल्ली: बांग्लादेश टूर पर गई टीम इंडिया को एक के बाद एक झटके लग गए हैं। बुधवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया 5 रन से मैच हार गई। इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवा दी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश 2-0 से आगे हो गई है।

विज्ञापन

टीम इंडिया की हार से प्रशंसकों को धक्का

टीम इंडिया की हार से प्रशंसकों को धक्का लगा है क्योंकि एक वक्त भारतीय टीम के गेंदबाजों ने 69 रन पर 6 विकेट गिरा दिए थे, लेकिन इसके बाद मेहदी हसन और महमुदूल्लाह की साझेदारी तोड़ने में नाकाम रहे। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों ने 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब प्रदर्शन किया। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने टीम इंडिया के अनफिट खिलाड़ियों को आड़े हाथों लेकर एनसीए चलने की बात कही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बीच के ओवर और बैक एंड नुकसान पहुंचा रहे हैं

रोहित ने मैच के बाद प्रजेंटेशन में कहा- मुझे लगता है कि जब आप मैच हारते हैं तो इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू होते हैं। 70 रन पर 6 विकेट के बाद उन्हें 270 रन बनाने देना गेंदबाजों का अच्छा प्रयास नहीं था। बीच के ओवर और बैक एंड हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसने हमें पहले मैच में भी चोट पहुंचाई। हमें इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि हमें व्यक्तिगत तौर पर क्या करना है। मेहदी और महमूदुल्लाह से कुछ भी अलग नहीं करना है, लेकिन हमें यह सीखने की जरूरत है कि साझेदारी को कैसे तोड़ा जाए और यह एक ऐसी चीज है जो आपको अच्छी स्थिति में बनाए रखेगी।

विज्ञापन

हमें थोड़ा बहादुर बनने की जरूरत

रोहित ने आगे कहा- एक दिवसीय क्रिकेट में यह साझेदारी के बारे में है जैसे उन लोगों ने किया था। जब आप 50, 70 रन की साझेदारी करते हैं तो आपको इसे 100-120 की साझेदारी करनी चाहिए। हमारे पास देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं। हमें थोड़ा बहादुर बनने और अधिक मौके लेने की जरूरत है। कुछ चोटों की चिंता है और हमें इसकी तह तक जाने की जरूरत है।

विज्ञापन

एनसीए में अपनी टीम के साथ बैठना होगा

रोहित ने कहा- शायद खिलाड़ी बहुत ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं। यह ऐसी चीज है जिसे हमें एनसीए में अपनी टीम के साथ बैठना होगा और उनके वर्कलोड पर नजर रखने की कोशिश करनी होगी। रोहित ने कहा- भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हाफ फिट खिलाड़ियों को अफोर्ड नहीं कर सकता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ