IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच कल यानी 14 दिसंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को एंबुलैंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया था, जिसके बाद बांग्लादेश के फैंस की धड़कने बढ़ गई थी। हालांकि इन सभी के लिए एक खुशखबर सामने आई है। दरअसल शाकिब अस्पताल से वापस आ गए हैं और उन्होंने प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। वहीं वे मैच खेल पाएंगे कि नहीं इसे लेकर टीम के कोच ने बड़ा अपडेट दिया है।
अस्पताल से सीधे प्रेक्टिस के लिए लौटे शाकिब
शाकिब अल हसन हॉस्पिटल से लौट आए और मंगलवार को ही नेट पर अभ्यास किया। बल्लेबाजी करते हुए उनके अभ्यास का वीडियो पत्रकार बोरिया मजूमदार ने शेयर किया। कोच (Russell Domingo) ने बताया कि उनके खेलने पर कल टॉस से पहले फैसला हो जाएगा। हालांकि वह लौट आए हैं, और संभव है कि वही कल कप्तानी भी करेंगे।
प्रैक्टिस के दौरान हुई थी तकलीफ
बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कल से चटगांव के मैदान पर खेला जाना है, ऐसे में आज दोनों टीमें प्रैक्टिस सेशन के लिए मैदान पर पहुंची थी, लेकिन इसी दौरान बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन तकलीफ में नजर आए, जिसके चलते बांग्लादेश टीम का प्रबंधन उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचा। हालांकि अब वे वापस आ गए हैं।
टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, एबादत हसन, खालिद अहमद, लिटन दास, हसन जॉय, मेहदी हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, नजमुल शंतो, नुरुल हसन, रहमान रजा, शरीफुल इस्लाम, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, यासिर अली, जाकिर हसन।
टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines