---विज्ञापन---

IND vs BAN Test: भारतीय टीम के लिए बुरी खबर! रोहित शर्मा के अलावा ये दो दिग्गज खिलाड़ी हो सकते हैं सीरीज से बाहर

IND vs BAN Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच 14 सितंबर 2022 को खेला जाएगा। दूसरे वनडे मैच में चोटिल होने के चलते कप्तान रोहित शर्मा के […]

IND vs BAN Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच 14 सितंबर 2022 को खेला जाएगा। दूसरे वनडे मैच में चोटिल होने के चलते कप्तान रोहित शर्मा के इसमें खेलने पर संशय बना हुआ है वहीं कप्तान के अलावा टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा भी टीम के स्कवॉड से बाहर हो सकते हैं।

जडेजा पूरी तरह नहीं हुए रिकवर

जडेजा इस साल की शुरुआत में सितंबर में हुई घुटने की सर्जरी से अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जबकि शमी कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। शमी को ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 से लौटने के बाद एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लग गई थी जिसके चलते अंतिम समय पर उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

---विज्ञापन---

और पढ़िएPAK vs ENG: Abrar Ahmed की गेंद ने मचाया गदर, हिल भी नहीं पाया बल्लेबाज और स्टंप में घुस गई बॉल, देखें वीडियो

इन खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम में जगह

ईएसपीएन क्रिक इंफों की रिपोर्ट के मुताबिक जडेजा उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ जडेजा की लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के रूप में डेब्यू कर सकते हैं। वह रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। वे बल्लेबाजी में भी अपना दमखम दिखाने के काबिल है। वहीं मोहम्मद शमी की जगह नवदीप सैनी को शामिल किया जा सकता है। वे भी डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

पहले टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश की टीम

शाकिब अल हसन (कप्तान) महमूदुल हसन, लिट्टन दास, खालिद अहमद, नजमुल हुसैन शंटो, नूरुल हसन, इबात हुसैन, मोमिनुल हक़, मेहंदी हसन मिर्जा, शरीफुल इस्लाम, यासिर अली, ताइजुल इस्लाम, ज़ाकिर हसन, मुश्फिकुर रहीम, तस्कीन अहमद, रहमान रजा, अनामुल हक।

और पढ़िएLanka Premier League: कैच लेते वक्त टूट गए इस खिलाड़ी के दांत…मुंह से निकलने लगा खून

---विज्ञापन---

IND vs BAN टेस्ट सीरीज शेड्यूल

भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के बाद 2 टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। पहला टेस्ट 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक खेला जाएगा।

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 09, 2022 10:47 AM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola