हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN 1st Test: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

विज्ञापन
IND vs BAN 2nd Test Live Updates

IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ये मैच चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहा है। इसमें टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी का फैसला किया है।इस मैच को जीतने के लिए दोनों टीमें अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगी। इस सीरीज को जीतना टीम इंडिया के लिए बेहद जरुरी है। इसे जीतकर टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखना चाहेगी।

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन

विज्ञापन

और पढ़िए – IND vs BAN: ‘पुजारा को उप कप्तान के रूप में देखकर हैरान…’, मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल

भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (india vs bangladesh head to head record)

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।

विज्ञापन

बांग्लादेश की धरती पर भारत का रिकॉर्ड बेहद शानदार

खास बात ये है कि टीम इंडिया ने 9 में से 5 बार बांग्लादेश को पारी के अंतर से हराया है। 2 बार 9 विकेट से ज्यादा और 2 बार 100 रन से ज्यादा के अंतर से हराया है। इसके साथ ही भारत ने बांग्लादेश की धरती पर 8 टेस्ट खेले हैं, इनमें से 6 जीते और 2 टेस्ट ड्रॉ रहे।

और पढ़िए – LPL 2022: चोटिल होने से पहले आजम खान ने एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो

विज्ञापन

Chattogram Pitch Report

चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम की पिच स्पिनर्स को मदद करती है. हालांकि यहां रन भी खूब बनते हैं। इस पिच पर औसत स्कोर 372 हैं ऐसे में भारतीय टीम पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना चाहेगी। दूसरी पारी में दोनों टीमों के लिए बल्लेबाजी करना पहली पारी की तुलना में थोड़ा कठिन हो जाएगा। गेंदबाजों के लिए वैसे तो बहुत कुछ नहीं है, लेकिन स्पिनर को यहां मदद मिल सकती है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

(firstaiduc.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola