IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव टेस्ट मैच चल रहा है। आज इस मुकाबले का दूसरा दिन है। दूसरे दिन बैटिंग करने आए आर. अश्विन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है। अश्विन ने बल्ले से गदर मचाते हुए 91 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी कर डाली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए हैं।
कुलदीप और अश्विन शानदार बल्लेबाजी कर रहे
दूसरे टेस्ट मैच में खबर लिखे जाने तक 126 ओवरों की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 361 रन है। कुलदीप यादव 28 रन बनाकर अश्विन का बखूबी साथ दे रहे हैं। अश्विन 53 रन बनाकर नाबाद हैं। कुलदीप यादव ने भी चार शानदार चौके लगाए हैं।
टीम इंडिया के लिए पुजारा और अय्यर ने खेली बेहतरीन पारी
अश्विन से पहले टीम इंडिया के लिए उपकप्ता चेतेश्वर पुजारा (90) और श्रेयस अय्यर ने 86 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा था, जब यह दोनों बल्लेबाज आउट हो गए तो अश्विन के मोर्चा संभाला हुआ है।
श्रेयस अय्यर ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड
साल 2022 में टीम इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अय्यर टॉप पर हैं। उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है। अय्यर ने 2022 में सभी फॉर्मेट मिलाकर 38 पारियों में 1489 रन बना डाले, जबकि सूर्यकुमार यादव 43 मैच में 1424 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (india vs bangladesh head to head record)
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
10 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines