IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पांचवें दिन की शुरुआत हो चुकी है। ये अंतिम दिन काफी रोमांचक रहने वाला है। चौथे दिन के अंत तक भारतीय टीम ने बांग्लादेश के 6 विकेट गिराकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत जीत से 4 विकेट दूर है। 514 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। बांग्लादेश को आखिरी दिन जीत के लिए 241 रन की दरकार है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चौथे दिन का खेल खत्म होने पर 40 रन पर नाबाद लौटे। दूसरे छोर पर मेहदी हसन मिराज हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: कुलदीप यादव ने झटके 8 विकेट, भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से दी मात
बांग्लादेश ने बेहतरीन शुरुआत के बाद गंवाए विकेट
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी 298 रन बनाकर घोषित कर दी और बांग्लादेश को 572 रन बनाने का टार्गेट दिया। इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की लेकिन बाद में लगातार विकेट गंवा दिए। टीम की तरफ से जाकिर हसन ने शतक जड़ा और नजमुल हसन शन्तो ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं शाकिब अल हसन दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं ऐसे में भारतीय टीम के लिए जितना इतना भी आसान नहीं होने वाला है। वहीं भारत की तरफ से अब तक इस पारी में अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके हैं।
और पढ़िए – PAK vs ENG: रनआउट पर बुरी तरह भड़क गए बाबर आजम, आगा सलमान को दी गाली? देखें वीडियो
जाकिर हसन ने जड़ा शतक
इससे पहले बांग्लादेश की तरफ से ओपनर जाकिर हसन (100) अपने डेब्यू मैच में शतक जमाकर आउट हुए। उन्होंने 224 गेंदों पर 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्के मारा। इसी के साथ वे बांग्लादेश के लिए डेब्यू में शतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। जाकिर से पहले तीन खिलाड़ी यह कमाल कर चुके हैं। इनमें अमीनुल इस्लाम, मोहम्मद अशरफुल और अबुल हसन का नाम शामिल है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
28 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines