IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया और पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की कमर तोड़ दी। बांग्लादेश ने शुरुआत में ही तीन विकेट झटक लिए हैं। हालांकि भारत की इस पारी में कई बेहतरीन शॉट्स भी देखने को मिले। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा का छक्का तो बेहद ही खास था।
रोहित शर्मा ने खड़े-खड़े जड़ दिया गगनचुंबी छक्का
दरअसल टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने अपने अनुभवी ओपनर छठे ओवर में ही आउट हो गए। वहीं इसके बावजूद कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन लय में नजर आए और इसी ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने शॉर्ट पिच बॉल पर खड़े-खड़े गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। ये रोहित शर्मा का फेवरेट शॉट है और वे इसे कभी मिस नहीं करते हैं। हालांकि 11वें ओवर में रोहित शाकिब अल हसन की गेंद पर चकमा खा गए और आउट हो गए।
https://twitter.com/SANDEEP20131712/status/1599293532728352770
रोहित शर्मा ने बनाया ये रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने इस मैच में एक और रिकॉर्ड बनाया। वे भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनके वनडे में 9403 रन हो चुके हैं। उनसे उपर इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, एमएस धोनी और सौरव गांगुली हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: डेब्यू मैच में ही इस खिलाड़ी ने मचाया हाहाकार…गेंद से बरपाया कहर..चटका डाले 2 विकेट
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास (c), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (w), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
22 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
55 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines