IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इस सीरीज में जहां एक तरफ भारतीय टीम के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम में भी कुछ नए चेहरे नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच अगर हेड ट हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन बांग्लादेश को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है।
IND vs BAN Head to Head in ODI
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के वनडे में कुल 35 बार आमने सामने हुई (जिन मैचों के नतीजे आए)। इसमें भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 30 बार भारतीय क्रिकेट टीम ने बाजी मारी जबकि सिर्फ 5 वनडे में बांग्लादेश ने भारत को हराया है। भारतीय टीम 4 बार बांग्लादेश में सीरीज खेलने गई है जिसमें से उसे तीन बार जीत हासिल हुई है।
कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को सोनी लिव (Sony Liv) ऐप पर देखा जा सकता है।
किस चैनल पर देखा जा सकता है भारत और बांग्लादेश का वनडे मैच लाइव?
भारत और बांग्लादेश का पहला वनडे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में देखा जा सकता है. सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा
और पढ़िए – ‘वो निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप में जाने वाले हैं’…विश्वकप 2023 को लेकर DK ने दिया बड़ा बयान
भारत वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज़ अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन
बांग्लादेश वनडे टीम: यासिर अली, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, अफीफ हुसैन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, नुरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, हसन महमूद , एबादोत हुसैन, नासुम अहमद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
29 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
41 mins agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
3 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
3 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines