IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पहले वनडे सीरीज शुरु हो गई है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ढाका के शेरे बांगला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया के लिए रोहित-शर्मा और शिखर धवन कुछ खास नहीं कर पाए। टीम इंडिया की सलामी जोड़ी को शाकिब अल हसन और Mehidy Hasan Miraz ने वापस भेजा।
रोहित शर्मा को शाकिब अल हसन ने बोल्ड किया
रोहित शर्मा जहां 27 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं शिखर धवन ने 17 गेंद पर 7 रन ही बनाए। रोहित शर्मा को शाकिब अल अहस ने बोल्ड कर दिया। वह अच्छी बल्लेबबाजी कर रहे थे। रोहित ने 31 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी ठोका। लेकिन रोहित शर्मा शाकिब की गेंद को मिस कर गए, जिसने गिल्ली गिरा दी।
चौका मारने के चक्कर में आउट हुए शिखर धवन
दरअसल, शिखर धवन पांचवे ओवर की दूसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने गए थे। हालांकि उन्होंने गेंद को मिस किया और गेंद बॉडी से टकराकर स्टंप पर लगी, जिससे गिल्ली नीचे गिरी और धवन को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। शिखर धवन 17 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने सिर्फ 1 चौका मारा।
टीम इंडिया ने 4 विकेट पर बनाए 103 रन
फिलहाल टीम इंडिया ने 25 ओवर में 4 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। इस वक्त केएल राहुल 20, जबकि वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
Shikhar Dhawan bowled Mehidy Hasan Miraz
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)
लिटन दास (c), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (w), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन
और पढ़िए – IND vs BAN: डेब्यू मैच में ही इस खिलाड़ी ने मचाया हाहाकार…गेंद से बरपाया कहर..चटका डाले 2 विकेट
भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा (C), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
20 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines