IND vs AUS: क्या Final में खेल पाएंगे शुभमन गिल? Semi Final में हुए थे रिटायर्ड हर्ट, पढ़ें ताजा Update
IND vs AUS: भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेल पाएंगे। पढ़िए ताजा अपडेट।
Edited By Abhinav Raj

शुभमन गिल।
Edited By Abhinav Raj

शुभमन गिल।
IND vs AUS Shubman Gill Update: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले से पहले देशभर के फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फैंस इस मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए काफी उत्सुक हैं, लेकिन इस मुकाबले से पहले बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेंगे।
CATCH IT! 👀
The @oppo shot of the day 📸 #CWC23 #INDvNZ pic.twitter.com/TPcQvoCURf
— ICC (@ICC) November 15, 2023
शुभमन गिल इस विश्व कप शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में भी गिल ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मैच के दौरान शुभमन गिल के पैर में क्रैंप आ गया था। गिल मैदान पर खूब रन बना रहे थे, लेकिन पैर में क्रैंप आने के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। शुभमन गिल मैदान से बाहर चले गए थे। इस दौरान गिल 76 के स्कोर पर खेल रहे थे, जब उनके पैर में क्रैंप आया था। अगर पैर में क्रैंप नहीं आता तो, कीवी टीम के खिलाफ उनके बल्ले से भी शतकीय पारी देखने को मिल सकती थी। हालांकि आखिरी ओवर में गिल फिर से बल्लेबाजी करने के लिए वापस मैदान पर आए थे, लेकिन इस दौरान गिल के बल्ले से सिर्फ चार रन ही निकले थे।
A stunning five-wicket haul from Mohammed Shami lifts India in Mumbai 💪@mastercardindia Milestones 🏏#CWC23 | #INDvNZ pic.twitter.com/RAjMBxnInd
— ICC (@ICC) November 15, 2023
सूर्यकुमार यादव की विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल मैदान पर आए थे। गिल को देख फैंस खुश हो गए कि अब उनके बल्ले से बाउंड्री की बरसात होगी, लेकिन गिल के बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं निकला। ऐसे में फैंस को चिंता हो रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि गिल फिट नहीं है। हालांकि अभी तक रोहित शर्मा या फिर बीसीसीआई की ओर से गिल को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है, ऐसे में इसकी अपार संभावना है कि गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में खेलते दिखेंगे। गिल ने भी पिछले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मैं फाइनल तक ठीक हो जाऊंगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलूंगा। इससे साफ है कि गिल फाइनल में खेलते दिखेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: