‘रोहित-विराट के बिना भी टीम इंडिया ताकतवर’, भारत दौरे से पहले टेम्बा बावुमा ने दिया बड़ा बयान 

Temba Bavuma: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के चैंपियन कप्तान टेम्बा बावुमा अब भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे हैं. नवंबर में होने वाली सीरीज को लेकर अभी से ही बावुमा सोच रहे हैं. इस बीच उन्होंने बहुत ही हैरान करने वाला बयान दिया है. दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान बावुमा का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भी भारतीय टीम टेस्ट में बहुत ज्यादा ताकतवर है.

Temba Bavuma

Temba Bavuma

Temba Bavuma: टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम अब भारत और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी वाली है. एशिया में बड़ी जीत दर्ज करके अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा अपना कद और बढ़ाना चाहेंगे. जिसके लिए उन्होंने अभी से ही भारत के खिलाफ सीरीज की तैयारी करनी शुरू कर दी है. इस बीच सीएट अवार्ड फंक्शन के दौरान टेम्बा ने रोहित-विराट के बिना खेल रही भारतीय टीम को लेकर बड़ा कमेंट किया है. इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज को लेकर भी बोला है.

विज्ञापन

भारतीय टीम को लेकर बोले टेम्बा बावुमा 

सीएट अवार्ड में भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज को लेकर पूछे जाने पर टेम्बा बावुमा ने कहा, ‘देखिए ऐसा लग रहा है कि एक नए युग की शुरुआत हो रही है. रोहित और कोहली ने अपना काम शानदार अंदाज से किया. इन दोनों ने टीम इंडिया को काफी मजबूत बनाया. जिससे उनके बिना भी डर लगता है. मैं मानता हूं कि टीम इंडिया अपने घर में डोमिनेट करेगी लेकिन हमें बस उनको बहुत अधिक डोमिनेट करने से रोकना होगा. टीम इंडिया में एक नया कप्तान है और मैं खुद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत में कप्तानी करूंगा. इसको लेकर कई छोटी-छोटी स्टोरी हैं जो खेल को वाकई और खूबसूरत बनाती हैं.’  

विज्ञापन

केन विलियमसन की टीम से लेंगे सीख 

पिछले 10 सालों में भारत सिर्फ 1 टेस्ट सीरीज हारा है, जोकि न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2024 में हुआ था. उस टीम से टेम्बा बावुमा सीख लेने वाले हैं. जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘भारत में पिचें, दबाव और मौसम अलग होते हैं. केन ने जिस तरह से अपनी टीम को सफलता दिलाई, वह काबिले तारीफ है. उनसे सीखने का यही मौका है. हम पाकिस्तान में अच्छा खेलकर भारत के लिए तैयार होना चाहेंगे. वो हमारे खिलाड़ी को इन परिस्थितियों के लिए अच्छा अभ्यास देगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ