IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के लिए स्टाइलिश अंदाज में नागपुर पहुंचे विराट कोहली और केएल राहुल, देखें वीडियो

IND vs AUS Virat Kohli KL Rahul

IND vs AUS Virat Kohli KL Rahul

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से ब्रेक के बाद केएल राहुल और विराट कोहली समेत कई खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। टीम नागपुर में कैंप लगाकर प्रेक्टिस जल्द शुरू करने वाली है जिसके लिए कोहली और राहुल देर रात नागपुर के लिए रवाना हुए और उन्होंने टीम को ज्वाइन कर लिया है।

भारत के लिए बेहद जरूरी सीरीज

बता दें कि ये टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद ही जरूरी है। इसी की बदौलत टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप फाइनल खेलेगी की नहीं इसका निर्णय किया जाएगा। टेस्ट चैंपियनशीप की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और भारत नंबर 1 और 2 हैं ऐसे में अगर भारत को फाइनल खेलना है और अपनी जगह बनाए रखनी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में मात देनी होगी।

https://twitter.com/vijinambai/status/1621226497091731456

IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ